Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान का वो श्रीगणेश मंदिर, जहां दर्शन मात्र से बनते हैं विवाह के शुभ योग, मिलता है संतानप्राप्ति का आशीष

भगवान गणेश का यह प्राचीन मंदिर राजस्थान के नागौर जिले के बावड़ी गांव में स्थित है। इस मंदिर को गणेश बावड़ी कहा जाता है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना माना जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 23, 2024 | 05:10 PM

इस मंदिर में दर्शन मात्र से बनते हैं विवाह के शुभ योग

Follow Us
Close
Follow Us:

Ganesh Temple Rajasthan Nagaur: बुद्धि और शुभता के देव भगवान गणेश की पूजा बहुत ही शुभ और मंगलकारी मानी गई है। ऐसा माना जाता है कि बप्पा की पूजा-अर्चना करने से जीवन की सभी मुश्किलें दूर होती हैं। इसलिए गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।

दुनिया भर में भगवान गणेश के बहुत से मंदिर हैं जिनके प्रति लोगों के अटूट आस्था जुड़ी हुई हैं। उन्हीं में से एक मंदिर ऐसा भी है जहां दर्शन करने से कुंडली में विवाह योग बनता है, तो आइए इस चमत्कारों से भरे स्थल के बारे में जानते हैं।

कहां हैं भगवान गणेश का ये मंदिर

सम्बंधित ख़बरें

‘मुझे सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेना आता है’, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान पर मचा बवाल! देखें VIDEO

अजमेर में बैंक की छत काटकर फिल्मी अंदाज में चोरी: कटर मशीन से तोड़े लॉकर, लाखों की ज्वेलरी और कैश ले उड़े चोर

रेगिस्तान की खामोशी में गूंजा मोरचंग, राजस्थान के खाता नाथ ने 55 मिलियन व्यूज के साथ जीता इंटरनेट का दिल

राजस्थान के जंगल में लटकता मिला प्रेमी जोड़े का 15 दिन पुराना शव, एक ही गोत्र बना जान का दुश्मन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवान गणेश का यह प्राचीन मंदिर राजस्थान के नागौर जिले के बावड़ी गांव में स्थित है। इस मंदिर को गणेश बावड़ी कहा जाता है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना माना जाता है।

इस मंदिर को लेकर लोगों का मानना हैं कि,बावड़ी गांव की खुदाई के दौरान यहां पर गणेश जी की प्रतिमा प्रकट हुई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उस मूर्ति को एक चबूतरे पर स्थापित कर दिया था और पूजा-पाठ करने लगे थे। फिर धीरे-धीरे मंदिर का निर्माण हुआ था।

दर्शन मात्र से पूरी होती हैं भक्तों की सभी मनोकामनाएं-

शादी की अड़चन होती हैं दूर

मान्यता है कि अगर किसी लड़के या लड़की की शादी में देरी हो रही है या कोई अड़चन आ रही है। तो, उसे गणेश बावड़ी मंदिर में दर्शन जरूर करने चाहिए। कहा जाता है कि, इस मंदिर में बुधवार को ध्रुवा व मूंग चढ़ाने और परिक्रमा लगाने से शादी से संबंधित समस्या का दूर होता है।

निसंतान दंपति को मिलती है संतान सुख

इस मंदिर को लेकर लोगों की मान्यता है कि अगर किसी को संतान नहीं हो रही है तो मंदिर की परिक्रमा और विशेष पूजा-अनुष्ठान से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

इस मंदिर में भगवान गणेश के साथ उनके पिता भगवान शिव का मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर भी मौजूद है। इस पवित्र स्थल में लोग दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। हर रोज यहां पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां नियमित पूजा करने वाले व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Where is the temple of lord ganesha in nagaur district of rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 05:10 PM

Topics:  

  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.