Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘या तो सपने देखने नहीं दिए, या तोड़ दिए’, कोटा में छात्र संवाद में राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप

Rajasthan News: कोटा में छात्र महारैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को 'वसूली तंत्र' बताया। उन्होंने बताया कि हर युवा अलग पर सबकी कहानी एक है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 17, 2026 | 10:26 PM

कोटा में छात्र रैली में छात्रों के साथ राहुल गांधी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Kota Student Rally: राजस्थान के कोटा में छात्र महारैली में पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया। नीट और जेईई के हब के रूप में पहचाना जाने वाला कोटा आज राजनीतिक गतिविधियों के बड़े केंद्र के रूप में नजर आया। चार्टर प्लेन से कोटा पहुंचने के बाद राहुल गांधी सीधे रैली में पहुंचे। रैली में संवाद का मुख्य केंद्र नीट-यूजी पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी समेत छात्रों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे रहे।

नीट फीस शिक्षा बजट के बराबर: राहुल

रैली के बाद राहुल गांधी ने अपन एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बन गई है। जरा सोचिए, देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ NEET की तैयारी पर खर्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से और देश के हर कोने से लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं। इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।

भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। ज़रा सोचिए – देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं – इस व्यवस्था ने हमारे… pic.twitter.com/06qcSul7ed — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

‘बार-बार कंधे और कमर छू रहे थे…’, मेसी ने खोली पूर्व मंत्री की पोल, सुरक्षा चूक के लिए बताया जिम्मेदार

भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान

‘वह शांत, कूल और टोटल किलर हैं…’, G7 समिट में PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं वैसा नहीं

Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा

आगे उन्होंने लिखा, हर युवा अलग है पर सबकी कहानी एक। या तो सपने देखने नहीं दिए गए या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए। ‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ अभियान नहीं, एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक दे और आपकी जिंदगी गिरवी रखे बिना उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।

पूरी व्यवस्था बदलनी होगी: सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राहुल गांधी की रैली पर कहा, हमें पूरी व्यवस्था को बदलना होगा। बच्चों के सपने कैसे साकार हो सकते हैं इसके लिए एक नई सोच और नई परिकल्पना बनानी पड़ेगी। मुझे खुशी है कि राहुल गांधी ने राजनीति की जगह युवाओं पर ध्यान दिया। सभी युवा चाहते हैं कि देश आगे बढ़े।

#WATCH कोटा, राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “हमें पूरी व्यवस्था को बदलना होगा… बच्चों के सपने कैसे साकार हो सकते हैं इसके लिए एक नई सोच और नई परिकल्पना बनानी पड़ेगी। मुझे खुशी है कि राहुल गांधी ने राजनीति की जगह युवाओं पर ध्यान दिया… सभी युवा चाहते हैं कि देश आगे… pic.twitter.com/dZRVK7oxcZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026

ये भी पढ़ें- ‘बार-बार कंधे और कमर छू रहे थे…’, मेसी ने खोली पूर्व मंत्री की पोल, सुरक्षा चूक के लिए बताया जिम्मेदार

‘गरीबों से लाखों-करोड़ों रुपए छीने’

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी की रैली पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, आज उन्होंने बहुत अच्छा डेटा सभी के सामने प्रस्तुत किया। इन पेपरों के नाम पर गरीबों से लाखों-करोड़ों रुपए छीने जाते हैं। यह देखकर हैरानी हो रही है कि जिस तरह से शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, उससे गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों की क्षमता से शिक्षा बाहर हो जाएगी।

Rahul gandhi kota student rally neet jee paper leak education budget statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 10:26 PM

Topics:  

  • Kota
  • Latest News
  • NEET Paper Leak
  • Rahul Gandhi
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.