Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल

MA Sociology Exam: राजस्थान यूनिवर्सिटी में एमए सोशियोलॉजी की परीक्षा में प्रश्न पत्र की जगह आंसर की बांट दी गई। इससे यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। छात्रों ने इसे यूनिवर्सिटी की बड़ी चूक बताया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 18, 2026 | 09:54 PM

Follow Us

Rajasthan University Exam Blunder: जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था से एक बेहद हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। यूनिवर्सिटी में एमए सोशियोलॉजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान करीब 300 छात्रों को प्रश्न पत्र की जगह सीधे ‘ऑफिशियल आंसर की’ (उत्तर पुस्तिका) बांट दी गई। जैसे ही छात्रों ने पेपर खोला, वे प्रश्न के साथ लिखे उत्तरों को देखकर दंग रह गए। इस भारी चूक का पता चलते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया और नाराज छात्रों ने परीक्षा देने से इनकार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्र नेता लक्षराज लोहारिया ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। जांच में सामने आया कि प्रिंटिंग के दौरान गलती से आंसर की वाले लिफाफे को प्रश्न पत्र समझकर छाप दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है और अब यह परीक्षा 27 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी।

Follow Us:

Rajasthan university distributes answer key instead of question paper ma exam cancelled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 09:54 PM

Topics:  

  • Rajasthan
  • University Exams
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.