Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वरूथिनी एकादशी’ के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीया, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, सुख-समृद्धि के खुलेंगे मार्ग

ऐसी मान्यता है कि वरूथिनी एकादशी पर कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है, तो आइए उन खास स्थानों के बारे में जानते हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Apr 21, 2025 | 10:29 PM

वरूथिनी एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Varuthini Ekadashi 2025: हिन्दू धर्म में वैशाख माह सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाली एकादशी यानी वरूथिनी एकादशी व्रत इस बार 24 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस शुभ तिथि पर भक्त भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि वरूथिनी एकादशी पर कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है, तो आइए उन खास स्थानों के बारे में जानते हैं।

वरूथिनी एकादशी पर किन स्थानों पर दीपक जलाना है शुभ :

घर के मुख्य द्वार अवश्य जलाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बड़ा शुभ होता हैं। कहा जाता है कि, घर के मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। इस दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

केले के पेड़ के नीचे जलाएं

इस दिन केले के पेड़ के नीचे भी दीपक जलाना बड़ा शुभ होता हैं। क्योंकि, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। वरूथिनी एकादशी के शुभ दिन केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलता है और घर की दरिद्रता दूर होती है। इसलिए इस दिन यहां पर दीपक जलाना न भूलें।

घर के मंदिर में जलाएं दीया

पूजा घर को सबसे पवित्र स्थान होता है। वरूथिनी एकादशी के दिन पूजा घर में भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी के पौधे के पास

तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। वरूथिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

रसोई घर

वरूथिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के अलावा, घर के रसोई में भी दीपक जलाना शुभ होता है। रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इस दिन रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है।

 

Where is it auspicious to light a lamp on varuthini ekadashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2025 | 10:29 PM

Topics:  

  • Lord Vishnu
  • Religion
  • Varuthini Ekadashi

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 22 नवंबर 2025: शनिवार देव की कृपा से कर्क सहित इन 5 राशियों के खुल सकते है किस्मत

2

विवाह पंचमी के दिन जरूर करें ये 5 काम, सदा भरा रहेगा धन का भंडार!

3

‘विनायक चतुर्थी’ की रात करें ये काम, शनि और राहु दोष से मिलेगा छुटकारा

4

पूजा के नारियल में छुपा है भाग्योदय की चाबी, जानिए कैसे चमकेगी किस्मत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.