- Hindi News »
- Religion »
- When Will Rama Ekadashi Be Celebrated
‘रमा एकादशी’ की ये है सही तिथि, जानिए किस मुहूर्त में करें श्री हरि विष्णु की पूजा
जगत के पालन हार भगवान विष्णु को समर्पित रमा एकादशी हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस बार यह एकादशी 28 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी।
- Written By: सीमा कुमारी

इस दिन है रमा एकादशी
Rama Ekadashi 2024: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व है। सभी एकादशियों में रमा एकादशी को सबसे शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार यह एकादशी 28 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। जगत के पालन हार भगवान विष्णु को समर्पित रमा एकादशी हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है।
यह एकादशी दिवाली के चार दिन पहले आती है। रमा एकादशी व्रत को सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि रमा एकादशी का व्रत करने से ब्रह्महत्या सहित अनेक प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। जो भी व्यक्ति रमा एकादशी के दिन व्रत रखता है, उसके सभी पाप मिट जाते हैं। ऐसे में आइए जानते है इस साल रमा एकादशी की तिथि पूजा विधि और महत्व के बारे में –
कब है रमा एकादशी
सम्बंधित ख़बरें
SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Jay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल
स्क्रीन टाइम ने बिगाड़ दी है आंखों की हालत? रोज सोने से पहले अपनाएं ये हैक; थकावट होगी मिनटों में गायब!
एक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार
पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 27 अक्टूबर को प्रात: काल 05:23 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 28 अक्टूबर को सुबह 07:50 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर 28 अक्टूबर 2024 को रमा एकादशी पर व्रत रखा जाएगा। लेकिन व्रत का पारण 29 अक्टूबर 2024 को होगा, जिसका शुभ मुहूर्त प्रात: काल 06:31 मिनट से लेकर 10:31 मिनट तक है।
रमा एकादशी पूजा के मुहूर्त
सूर्योदय- 28 अक्टूबर को प्रात: काल 06:30 मिनट पर
सूर्यास्त- 28 अक्टूबर को शाम 05:39 मिनट पर
चंद्रोदय- 29 अक्टूबर को देर रात 03:36 मिनट पर
चंद्रास्त- 29 अक्टूबर को दोपहर 03:32 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल 04:48 मिनट से लेकर सुबह 05:39 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर में 01:56 मिनट से लेकर 02:41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त- 28 अक्टूबर को देर रात 11:39 मिनट से लेकर 29 अक्टूबर को 12:31 मिनट तक
रमा एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा
एकादशी तिथि को प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठें। दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर पवित्र नदी में स्नान करें।
आचमन कर रमा एकादशी व्रत संकल्प लें और पीले रंग का वस्त्र धारण करें।
भगवान सूर्य को लाल रंग मिश्रित जल से अर्घ्य दें। पूजा गृह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
कलश स्थापित करने के बाद विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले रंग का फल, फूल, केसर मिश्रित खीर अर्पित करें।
आखिर में विष्णु चालीसा का पाठ, मंत्र जाप और आरती करें। संध्याकाल में आरती के बाद फलाहार करें।
अगले दिन पूजा पाठ कर व्रत खोलें। योग्य ब्राह्मण या निर्धन को दान देना चाहिए।
When will rama ekadashi be celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 05, 2026 | 07:24 AMJay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल
Apr 05, 2026 | 07:24 AMस्क्रीन टाइम ने बिगाड़ दी है आंखों की हालत? रोज सोने से पहले अपनाएं ये हैक; थकावट होगी मिनटों में गायब!
Apr 05, 2026 | 07:10 AMएक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार
Apr 05, 2026 | 07:08 AMतेहरान पर अमेरिकी हमले में ईरानी सैन्य नेतृत्व खत्म! Donald Trump का बड़ा दावा, देखें हमले का खौफनाक VIDEO
Apr 05, 2026 | 07:00 AMशोभायात्रा से गायब 14 साल के अथर्व की बेरहमी से हत्या! 42 घंटे बाद बोरे में बंधी मिली लाश, नागपुर में सनसनी
Apr 05, 2026 | 06:58 AMAshok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन! दुबई-ऑस्ट्रेलिया तक फैला 1000 करोड़ का जाल
Apr 05, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










