Ashok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन! दुबई-ऑस्ट्रेलिया तक फैला 1000 करोड़ का जाल

Ashok Kharat Scam Investigation:  तांत्रिक अशोक खरात पर 1000 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का आरोप लगा है। जांच में कई देशों में फैले आर्थिक घोटाले के संकेत मिले हैं।
nashik-fraud-baba-ashok-kharat-money-laundering-network
Ashok Kharat case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ashok Kharat Financial Fraud Network: नासिक सेक्स स्कैंडल में फंसे ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात के अब 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मायाजाल का खुलासा हुआ है।

एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि खरात की मनी लांडिंग का धंधा दुबई-आस्ट्रेलिया समेत 4-5 देशों में फैला हुआ था।

ऐसी जानकारी मिली है कि खरात ने भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं के एक हज़ार करोड़ से ज्यादा पैसे इन देशों में भेजे हैं। रोहित पवार के मुताबिक खरात सिर्फ महिलाओं के यौन शोषण नहीं कर रहा था, बल्कि तंत्र-मंत्र की आड़ में एक बड़े फाइनेंशियल फ्राड को अंजाम दे रहा था। यह मामला सिर्फ आर्थिक गड़बड़ियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी से भी जुड़ा है। ऐसे में ईडी जैसी सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों को तुरंत इस मामले की जांच करनी चाहिए।

132 बैंक खातों के जरिए करोड़ों का लेनदेन

जांच एजेंसियों के मुताबिक ढोंगी खरात ने अपने गोरखधंधे को छुपाने के लिए कई भक्तों के नाम पर बैंक खाते खुलवाये थे। इन खातों की संख्या करीब 132 बताई जा रही है। इन सभी खातों में हो रहे लेनदेन का पूरा कंट्रोल खरात के पास था।

नॉमिनी के तौर पर दर्ज होता था Ashok Kharat का नाम

खास बात यह है कि 100 से अधिक बैंक खातों में नॉमिनी के तौर खरात का नाम दर्ज था। इन सब बातों का खुलासा अहिल्यानगर की समता पतसंस्था के जरिए हो रहे लेनदेन से हुआ है। सिन्नर की जगदंब पतसंस्था से जुड़े 32 और खाते भी इस नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

Ashok Kharat के कथित पीए से पूछताछ

मामले की जांच कर रही शिर्डी पुलिस की टीम ने खरात के कथित पीए रमेश हिंगे से पूछताछ की है लेकिन हिंगे ने कहा है कि मैं खरात का पीए नहीं हूं और न ही मैं शिवनिका संस्था का ट्रस्टी हूं। मैं सिर्फ छुट्टियों में ईशान्येश्वर मंदिर में वालंटियर के तौर पर काम करता था। खरात के साथ मेरा कोई फाइनेंशियल लेन-देन नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com