हरतालिका तीज की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, कैसे करें पूजा
Hartalika Teej 2025 Kab Hai तीज का व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और सुखी दांपत्य जीवन का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो यहां जान लीजिए हरतालिका तीज व्रत तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त।
- Written By: सीमा कुमारी
Hartalika Teej (सौ.सोशल मीडिया)
Hartalika Teej 2025 : सनातन धर्म में तीज त्योहार का अपना अलग ही महत्व है। खासतौर पर, तीज का त्योहार हिन्दू महिलाओं में खास महत्व रखता हैं। जैसा कि आप जानते है कि तीज का त्योहार साल भर में तीन बार आता है। सबसे पहले आती है सावन के महीने में ‘हरियाली तीज, उसके कुछ ही दिन बाद ‘कजरी तीज’ और फिर ‘हरतालिका तीज’।
ये सारी तीज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। अगर बात हरतालिका तीज व्रत की करें, तो यह तीज हरियाली तीज के एक महीने के बाद मनाई जाती है। जो इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को है।
इस दिन सुहागन महिलाएं देवी पार्वती और भगवान शिव की विधि विधान से पूजा-आराधना करती हैं। इस व्रत में महिलाएं निर्जला व निराहार उपवास रहकर व्रत का पालन करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
ज्योतिषियों के अनुसार, यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता हैं। पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और माता पार्वती के समान अखंड सौभाग्य की कामना से यह व्रत किया जाता हैं। ‘हरतालिका तीज’ निर्जला व्रत है, इसमें अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल हरतालिका तीज का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा के लिए कौनसा समय अति शुभ रहेगा।
कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज 2025
हरतालिका तीज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को आती है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है।
हरतालिका तीज 2025 मुहूर्त
भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि शुरू – 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34
भाद्रपद शुक्ल तृतीया समाप्त – 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54
प्रातःकाल हरितालिका पूजा
मुहूर्त – सुबह 05:56 – सुबह 08:31
अवधि – 02 घण्टे 35 मिनट्स
हरतालिका तीज रात का मुहूर्त :
हरतालिका तीज के दिन रात्रि जागरण किया जाता है। इस दिन रात्रि के चारों प्रहर में पूजा करने का विधान है। ये पूजा शाम को शुरू होती है और अगले दिन सुबह समाप्त होती है।
- पहला प्रहर पूजा मुहूर्त – शाम 6 से 9 के बीच होती है।
- दूसरा प्रहर पूजा मुहूर्त – रात 9 से 12 बजे के बीच होगी।
- तीसरा प्रहर पूजा मुहूर्त – देर रात 12 बजे से मध्यरात्रि 3 बजे के बीच।
- चौथा प्रहर पूजा मुहूर्त – मध्यरात्रि 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच होगी।
यह भी पढ़ें:शनिदोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ के ये उपाय देंगे बड़ी राहत
कैसे करते हैं हरतालिका तीज
तीज हरतालिका तीज के मौके पर निर्जला व्रत रखना चाहिए। इस दिन महिलाएं श्रृंगार करती हैं और गीत गाती हैं। इस दिन कथा पाठ करने से खूब फायदा होता है, साथ ही रात्रि जागरण किया जाता है। इस दिन नकारात्मकता को अपने जीवन से हटाने की कोशिश करें। क्रोध से बचें और किसी का भी बुरा न सोचें ।
