-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Will Goga Navami Be Celebrated
अगस्त में इस दिन पड़ रही है ‘गोगा नवमी’, किन राज्यों में मनाया जाता है यह त्योहार
- Written By: सीमा कुमारी
Goga Navmi: श्री गोगा नवमी, राजस्थान का लोकपर्व है, जिसे स्थानीय भाषा में गुग्गा नवमी भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि गोगादेव जी के पास नागों को वश में करने की शक्ति थी।

कब मनाई जाएगी गोगा नवमी (सौ.सोशल मीडिया)
Goga Navmi 2025 : भारत विविधताओं वाला देश है और यह विविधता त्योहारों में भी देखने को मिलती है। आमतौर पर होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों के बारे में सभी जानते हैं लेकिन कुछ ऐसे त्योहार भी होते हैं जो कि सीमित क्षेत्र और समुदाय के बीच मनाए जाते हैं।
आपको बता दें, उनमें से एक गोगा नवमी भी है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह पर्व राजस्थान का लोकपर्व है, जिसे स्थानीय भाषा में गुग्गा नवमी भी कहते हैं। इसके अलावा यह पर्व हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में मनाया जाता है।
आपको बता दें कि हर साल भाद्रपद माह की नवमी तिथि के दिन गोगा नवमी का पर्व मनाया जाता हैं। इस साल यह पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
बता दें, वाल्मीकि समाज के लिए बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होता है। इस दिन विशेषतौर पर नागों का पूजन किया जाता है और महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गोगा नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
कब मनाई जाएगी गोगा नवमी
आपको बता दें, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 16 अगस्त को रात 9 बजकर 34 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 17 अगस्त को शाम 7 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए गोगा नवमी का पर्व रविवार, 17 अगस्त को मनाया जाएगा।
ऐसे करें गोगा नवमी पूजा विधि
गोगा नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल पर गोगा देव जी की मिट्टी से बनाई हुई मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद गोगा देव की पूजा में उन्हें हल्दी, चावल, रोली, वस्त्र और अन्य सामग्री अर्पित करें।
ये भी पढ़ें-कल है कजरी तीज, नीमड़ी पूजा का है बड़ा महत्व, जानिए इसका शुभ मुहूर्त और महिमा
इन दिन आप उन्हें भोग के रूप में खीर, चूरमा और गुलगुले (पुए) आदि का भोग लगाएं। साथ ही गोगा देव जी के घोड़े को मसूर की दाल का भोग लगाएं। अंत में गोगा जी कथा का पाठ करें और उनकी आरती करें। सभी लोगों में प्रसाद बांटें। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर बांधी गई राखी को इस दिन गोगा देव की अर्पित करने का भी विधान है।
क्या है श्री गोगा नवमी का महत्व
श्री गोगा नवमी, राजस्थान का लोकपर्व है, जिसे स्थानीय भाषा में गुग्गा नवमी भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि है गोगादेव जी के पास नागों को वश में करने की शक्ति थी।
ऐसे में जो भी साधक गोगा नवमी पर गोगा देव की पूजा करता है, तो उसे सांप के डसने का डर नहीं रहता। साथ ही श्री गोगादेव की पूजा से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का भी वास बना रहता है।
When will goga navami be celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blue Aadhaar: 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार घर बैठे बनवाएं, जानें बनवाने का आसान तरीका
Jul 10, 2026 | 12:52 PMAryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMजम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 12:50 PMWardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर
Jul 10, 2026 | 12:48 PMकेरल के वायनाड में बड़ा हादसा! भूस्खलन में 7 की मौत, एक की तलाश जारी
Jul 10, 2026 | 12:47 PMओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
Jul 10, 2026 | 12:46 PMनितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM














