- Hindi News »
- Religion »
- When Is Vinayak Chaturthi Fast Of Margashirsha Month
मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी व्रत की महिमा है अपरंपार, इस विशेष शुभ मुहूर्त में करें पूजा
विनायक चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस बार मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी का व्रत 5 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को रखा जायेगा।
- Written By: सीमा कुमारी

मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी व्रत की महिमा
Vinayaka Chaturthi 2024 Date: विनायक चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस बार मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी का व्रत 5 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को रखा जायेगा। विनायक चतुर्थी की शुभ तिथि पर व्रत रखने और पूजा करने का विशेष महत्व है।
मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी तरह के विघ्नों को दूर करते हैं। कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी के व्रत को करने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि और घर में सुख-समृद्धि और आती हैं। आइए जानते हैं, इस महीने में विनायक चतुर्थी किस दिन पड़ेगी।
विनायक चतुर्थी व्रत 2024 तिथि
सम्बंधित ख़बरें
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 4 दिसंबर 2024 की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन 5 दिसंबर 2024 दोपहर को 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी का व्रत 5 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को रखा जायेगा।
विनायक चतुर्थी पूजा-विधि
विनायक चतुर्थी के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र पहन लें और गणेश जी के सामने प्रार्थना करते हुए पूजन का संकल्प लें।
गणेश जी की मूर्ति एक चौकी पर स्थापित करें और उनका जलाभिषेक करें।
भगवान गणेश को चंदन का तिलक लगाएं, वस्त्र, कुमकुम, धूप, दीप, लाल फूल अक्षत, पान, सुपारी आदि अर्पित करें।
कहा जाता है कि गणेश जी को मोदक और दूर्वा घास बेहद पसंद है।
ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं और दूर्वा जरूर चढ़ाएं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
विनायक चतुर्थी व्रत का धार्मिक महत्व
हिन्दू धर्म में विनायक चतुर्थी व्रत का बड़ा महत्व है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा और व्रत रखने का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के जीवन में गणेश जी की कृपा बरसती है, जिसके परिणामस्वरूप साधक के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है और साधक को सभी प्रकार के कष्टों और संकटों से छुटकारा मिल जाता है। इस व्रत के प्रभाव से साधक को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
When is vinayak chaturthi fast of margashirsha month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में बवाल: Imran Khan की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बाहर पीटीआई का बड़ा प्रदर्शन
Feb 24, 2026 | 10:58 AMपीएमसी में भाजपा की पकड़ मजबूत, सभी विषय समितियों पर कब्जा तय; 27 फरवरी को औपचारिक घोषणा
Feb 24, 2026 | 10:57 AMAI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, क्या ‘मास्टरमाइंड’ हैं चिब?
Feb 24, 2026 | 10:52 AMऑनलाइन प्यार के जाल से बचें: मिडिल क्लास परिवारों की कमाई पर मंडरा रहा रोमांस स्कैम का खतरा
Feb 24, 2026 | 10:49 AMकम नहीं हो रही अनिल अंबानी की मुश्किलें, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया झटका, ‘फ्रॉड’ कार्रवाई पर लगा स्टे हटाया
Feb 24, 2026 | 10:48 AMKalyan News: आवारा कुत्ते ने काटा तो युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
Feb 24, 2026 | 10:46 AMRamadan 2026: रोजा खोलने के बाद महसूस होती है कमजोरी और एसिडिटी? इफ्तार में पिएं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स
Feb 24, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














