Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन से आरंभ हो रहा है फाल्गुन मास, फाल्गुन में पड़ रहे तीज-त्योहारों की लिस्ट नोट कर लें, जानें इस पूरे माह क्या करें क्या नहीं

इस बार फाल्गुन महीना 13 फरवरी से शुरु हो रहा है, और 14 मार्च को होली के दिन समाप्त होगा। उसके बाद चैत्र मास का आरंभ हो जाता है और हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 07, 2025 | 05:36 PM

फाल्गुन मास(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Phalguna Ka Maheena: हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन महीने की शुरुआत हो जाती है। आपको बता दें, फाल्गुन महीना, हिंदी महीना का अंतिम महीना होता है। इस बार फाल्गुन महीना 13 फरवरी से शुरु हो रहा है, और 14 मार्च को होली के दिन समाप्त होगा। उसके बाद चैत्र मास का आरंभ हो जाता है और हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।

फाल्गुन माह में कई बड़े और महत्वपूर्ण तिथि और त्योहार आते हैं, जिनमें महाशिवरात्रि और होली जैसे धार्मिक त्योहार शामिल होते हैं। इसके अलावा, इस माह में कुछ शुभ मुहूर्त भी आते हैं, जिनमें लोग गृह प्रवेश, विवाह आदि शुभ संस्कार करते हैं। मान्यता है कि इस माह की तिथि व त्योहार में पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाल्गुन महीना कब से शुरू हो रहा है। इस माह से जुड़े नियम क्या हैं।

कब हो रहा शुरू है फाल्गुन महीना

सम्बंधित ख़बरें

फाल्गुन का महीना हो गया शुरू, भगवान शिव और श्रीकृष्ण के आशीष के लिए बस कर लें ये उपाय, बरसेगी कृपा ही कृपा!

फाल्गुन महीने में कौन से काम बिल्कुल न करें? वरना होगा अशुभ ही अशुभ!

होलाष्टक के 8 दिनों में बच कर रहें इन बातों से, वरना भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

कब है 2026 की फाल्गुन अमावस्या? किस मुहूर्त में पूजा करने से बनेंगे सुख-समृद्धि के योग? यहां जानिए

फाल्गुन माह का आरंभ फरवरी की 13 तारीख से हो रहा है, हिंदू पंचांग की मानें तो यह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से फाल्गुन शुरू होता है। वहीं, 14 मार्च को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली के दिन फाल्गुन माह समाप्त होगा।

फाल्गुन मास 2025 व्रत-त्योहार पूरी लिस्ट

16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती

21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती

24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी

25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत

26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि

27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या

1 मार्च 2025 – फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती

3 मार्च 2025 – विनायक चतुर्थी

10 मार्च 2025 – आमलकी एकादशी

11 मार्च 2025 – प्रदोष व्रत

13 मार्च 2025 – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

14 मार्च 2025 – होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण

13 मार्च 2025- होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

14 मार्च 2025- फाल्गुन पूर्णिमा, होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण

जानिए फाल्गुन मास का महत्व

फाल्गुन माह को हिंदू कैलेंडर में बारहवां महीना माना जाता है। विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, होली आदि कुछ प्रमुख त्योहार फाल्गुन माह में मनाए जाते हैं। विजया एकादशी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मनाई जाती है।

महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का त्योहार है। फाल्गुन माह में फाल्गुन पूर्णिमा या होली एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाई जाती है। इसे “रंगों का त्यौहार” के नाम से जाना जाता है।

जानिए फाल्गुन माह में क्या करें

1. फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान, प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और पूजा के समय शंकर जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

2. इसके साथ ही, सामर्थ्य अनुसार दान भी करना आवश्यक है। मान्यता है कि इस माह में दान करने से

जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और धन लाभ के अवसर भी बढ़ते हैं।

3. फाल्गुन माह में भगवान चंद्रमा की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।

4. इस माह में गाय की सेवा करना भी शुभ माना जाता है।

फाल्गुन माह में क्या न करें

1. फाल्गुन माह के दौरान मांस, मदिरा और शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

2. किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें।

3. अपने घर और मंदिर को साफ-सुथरा रखें।

 

When is the month of phalgun starting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 05:36 PM

Topics:  

  • Falgun Month
  • Holi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.