इस दिन है दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत, यहां जान लीजिए सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त
देवाधिदेव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखी जाती है। इस बार दिसंबर माह का पहला प्रदोष व्रत 13 दिसंबर को रखा जाएगा।
- Written By: सीमा कुमारी
दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत
December 2024 Pradosh Vrat Date: देवाधिदेव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखी जाती है। इस बार दिसंबर माह का पहला प्रदोष व्रत 13 दिसंबर को रखा जाएगा।
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शिव भक्तों में इस व्रत का काफी महत्व है। जो भी जातक विधि विधान के साथ प्रदोष का व्रत कर महादेव और मां गौरी की उपासना करता है उसके सभी दुख-तकलीफ दूर हो जाते हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए अब जानते हैं कि दिसंबर माह में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।
कब है दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत?
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 दिसंबर को 10:26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, यह त्रयोदशी तिथि 13 दिसंबर को शाम 7:40 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में दिसंबर माह का पहला प्रदोष व्रत 13 दिसंबर को रखा जाएगा।
प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त
13 दिसंबर प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
प्रदोष व्रत का महत्व
आपको बता दें कि किसी भी प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का विशेष महत्व होता है। त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर यानि सूर्यास्त के बाद के समय को प्रदोष काल कहते हैं। सुबह पूजा आदि के बाद प्रदोष काल के समय भी पुनः इसी प्रकार से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
इस प्रकार जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा आदि करता है और प्रदोष का व्रत करता है, उसको जीवन में चल रही समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही उसे महादेव और मां पार्वती की खास कृपा प्राप्त होती है।
