Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जानकी जयंती’ आज, पारिवारिक सुख-शांति के लिए इस विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा, माता सीता की मिलेगी कृपा

आज जानकी जयंती मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Feb 21, 2025 | 07:36 AM

जानकी जयंती (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Janaki Jayanti 2025 : हिंदू धर्म में जानकी जयंती का बड़ा महत्व है। जनक पुत्री माता सीता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जानकी जयंती मनाई जाती है। यह जयंती हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस बार यह जयंती आज 21 फरवरी शुक्रवार को मनाई जा रही है। जानकी जयंती को सीता अष्टमी और सीता जयंती के नाम से भी जानते हैं।

विवाहित महिलाओं के लिए यह पर्व विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। आइए यहां जानिए फरवरी के महीने में जानकी जयंती किस दिन है और किस तरह इस दिन माता जानकी की पूजा की जा सकती है।

कब है जानकी जयंती

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 20 फरवरी को सुबह 9:58 बजे शुरू होगी और 21 फरवरी को सुबह 11:57 बजे समाप्त होगी। इसी आधार पर इस वर्ष जानकी जयंती का पर्व 21 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

क्या है जानकी जयंती की पूजा विधि

इस दिन माता जानकी की पूजा के लिए प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। फिर, मंदिर या पूजा स्थल पर चौकी सजाकर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं और श्रीराम एवं माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद, रोली, अक्षत, पुष्प आदि अर्पित कर माता जानकी की व्रत कथा का पाठ करें। पूजन के दौरान माता जानकी के मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती करके प्रसाद अर्पित करें।

माता सीता के मंत्र

श्री सीतायै नम: श्रीरामचन्द्राय नम: श्री रामाय नम: ॐ जानकीवल्लभाय नमः श्रीसीता-रामाय नम:

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें – 

जानकी जयंती की क्या है महिमा

हिंदू धर्म में माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इस दिन माता सीता की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और श्रीराम-सीता का पूजन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत का पालन करने से अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए सनातन धर्म में जानकी जयंती की महिमा अपरंपार बताई गई है।

 

When is janaki jayant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Mata Sita

सम्बंधित ख़बरें

1

कार्तिक पूर्णिमा पर जलाएं ये विशेष बाती का दीपक, पूरे साल की पूजा का एक साथ मिलेगा पुण्य

2

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लें ये काम, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी सफल होने से

3

गुरु नानक जयंती’ नवंबर में इस दिन, जानिए नानक के बताए जीवन के 3 मुख्य मार्ग

4

तुलसी विवाह पूजन की सामग्री लिस्ट नोट कीजिए, ‘इसके’ बिना भगवान विष्णु का भोग है अधूरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.