Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिसंबर के पहले हफ्ते इस दिन ‘अन्नपूर्णा जयंती’, जानिए पूजा का सटीक तिथि और शुभ मुहूर्त

Maa Annapurna:सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का बहुत महत्व है, क्योंकि यह भोजन और समृद्धि की देवी माँ अन्नपूर्णा के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 01, 2025 | 12:53 PM

कब है अन्नपूर्णा जयंती (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Annapurna Jayanti Kab Hai 2025: हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष माह बड़ा महत्व रखता है। इस महीने कई पर्व-त्योहार मनाए जाते है। इन्हीं में से एक अन्नपूर्णा जयंती। यह जयंती अन्न व समृद्धि की देवी माँ अन्नपूर्णा देवी को समर्पित है। मां अन्नपूर्णा को अन्न और समृद्धि की देवी माना जाता है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, वह साक्षात देवी पार्वती का ही एक स्वरूप हैं, जिन्होंने पृथ्वी पर अन्न के संकट को दूर करने के लिए यह अवतार लिया था। अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 4 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, अन्नपूर्णा देवी को अन्न, समृद्धि, पोषण और जीवन-निर्वाह की देवी कहा गया है। मान्यता है कि माता की कृपा बनी रहे तो घर-परिवार में कभी अन्न का अभाव नहीं होता। आइए पंचांग के अनुसार, जानते हैं कि यह जयंती कब मनाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

भारत का सबसे अमीर मंदिर: जहां भगवान को चढ़ता है अरबों का चढ़ावा और सरकार को जाता है टैक्स

महाभारत का सबसे बड़ा हीरो अर्जुन, आखिर क्यों लड़कियां देखते ही हो जाती थी मोहित?

माघ मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ पड़ने की क्या है महिमा? क्यों है शिव पूजा का यह दुर्लभ संयोग?

2026 में किस दिन पड़ रही है महाशिवरात्रि, नोट कीजिए सबसे सही तिथि और चारों प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

कब है अन्नपूर्णा जयंती

आपको बता दें, वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 5 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए अन्नपूर्णा जयंती दिन गुरुवार, 4 दिसंबर को मनाई जाएगी।

कैसे करें अन्नपूर्णा जयंती पूजा विधि

  • जयंती के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
  • पूरे रसोईघर को अच्छी तरह साफ करें।
  • गंगाजल छिड़ककर स्थान को पवित्र करें।
  • रसोई में या पूजा स्थल पर एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित करें।
  • इस दिन चूल्हे, सिलबट्टे और घर में रखे अन्न की विधिवत पूजा करें।
  • उन्हें हल्दी, कुमकुम, अक्षत और फूल अर्पित करें।
  • इस दिन अन्न का अपमान गलती से भी न करें। साथ ही, गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान
  • जरूर करें। यह सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना जाता है।

यह भी पढ़ें–शनिवार के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक मुश्किलों से उबार देंगे सूर्यपुत्र   

जानिए सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती की महिमा

सनातन धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का बहुत महत्व है, क्योंकि यह भोजन और समृद्धि की देवी माँ अन्नपूर्णा के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। यह त्योहार हमें अन्न का सम्मान करना और अन्न का अपव्यय न करने का संदेश देता है।

When is annapurna jayanti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2025 | 10:38 PM

Topics:  

  • Annapurna Jayanti
  • Religion
  • Sanatana Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.