सरसों तेल, तिल का तेल और घी के दीए कब और कहां जलाएं, जानिए सबके अलग-अलग लाभ
सनातन धर्म में पेड़-पौधों को देवी-देवताओं का स्वरूप माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप रोजाना भगवान की पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो पेड़-पौधों को स्पर्श करके प्रणाम जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। दे
- Written By: सीमा कुमारी
सरसों तेल, तिल का तेल और घी के दीए कब और कहां जलाएं,
vastu shastra 2024:सनातन धर्म में पेड़-पौधों को देवी-देवताओं का स्वरूप माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप रोजाना भगवान की पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो पेड़-पौधों को स्पर्श करके प्रणाम जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। देवों के देव महादेव को बेलपत्र अतिप्रिय है। इसे खास तौर पर महादेव की पूजा में शामिल किया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि, यदि आप बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीया जलाते हैं, तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आपको ग्रह-दोष से भी मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन, आपको किस तेल का दीया रखना चाहिए ? आइए जानते हैं क्या बताते हैं ज्योतिष आचार्य इस बारे में-
इसे भी पढ़ें : नवंबर माह का पहला प्रदोष व्रत इस दिन, इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव शिव की पूजा
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
सरसों तेल का दीपक
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए खास माना गया है। मान्यता है कि भगवान शिव जल और सरसों के तेल से काफी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आपको इस दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे आपको सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए। कहते हैं, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
हल्दी डालकर जलाएं दीया गुरुवार को
गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का माना गया है और उन्हें पीले रंग की चीजें काफी पसंद हैं, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र पहनने और पीले रंग की चीजों को दान करने का भी महत्व है। आपको इस दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक में हल्दी डालकर रखने से गुरुदोष से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में यदि कलह-क्लेश की स्थिति है तो उसमें भी राहत मिलती है।
तिल के तेल का दीपक
मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए सबसे खास माना जाता है और इस दिन यदि आप उनके समक्ष तिल के तेल का दीपक रखते हैं तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आपको मंगल से संबंधित परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए बेलपत्र के पेड़ के नीचे आपको तिल के तेल का दीपक भी जरूर लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : शकरकंदी है या बेस्ट हेल्थ का पावर हाउस, जानिए किन मामलों में है यह बड़ा फ़ायदेमंद
