सूर्यग्रहण के दिन क्या करें क्या नहीं, जानिए ग्रहण का सही समय और महत्वपूर्ण बातें
Surya Grahan ke din kya kare aur kya nahi kare: कल 21 सितंबर को साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करना अशुभ माना जाता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सूर्यग्रहण के दिन क्या करें क्या नहीं (सौ.सोशल मीडिया)
Surya Grahan September: चंद्र ग्रहण के बाद अब 21 सितंबर, रविवार को साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यूं तो हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना गया है। ज्योतिषयों के अनुसार, यह ग्रहण आंशिक होगा, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसके सूतक नियम भी लागू नहीं होंगे। ज्योतिष बताते है कि, ग्रहण चाहे कहीं भी दिखे, इसका असर प्रकृति और वातावरण पर ज़रूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है।
मान्यता है कि ग्रहण के समय कुछ नियमों का पालन करके इसके अशुभ परिणामों से बचा जा सकता है। जानें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
कितने बजे से शुरू होगा साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से प्रारंभ होगा और इसका समापन देर रात 03 बजकर 23 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण इसका सूतक काल देश में मान्य नहीं होगा
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए
तुलसी के पत्तों इस्तेमाल
हिंदू धर्म में मान्यता है कि ग्रहण लगने पर वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इस बुरे प्रभाव से बचाव के लिए खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्तों को डाल सकते हैं।
स्नान करना
ग्रहण शुरू व खत्म होने से पहले स्नान करना चाहिए। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर जाने से बचना चाहिए।
मंत्रों का जाप करना
सूर्य ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए और भगवान का ज्यादा से ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए:
सूर्य को नग्न आंखों देखना
ग्रहण के दौरान सूर्य को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि यह आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा ग्रहण काल में भोजन बनाना व खाना दोनों वर्जित माने गए हैं।
ये भी पढ़ें–रविवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 122 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए भारी!
न करें पूजा-पाठ
- ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए और न ही देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान-
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को भोजन करने व सोने से बचना चाहिए। इस दौरान नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची व सुई आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
