सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना होता है जरूरी? जानिए सदियों से चली आ रही वैज्ञानिक परंपरा और नियम
Solar Eclipse After Effects: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए? जानिए स्नान, दान-पुण्य और शुद्धिकरण से जुड़े पारंपरिक नियमों के साथ-साथ इनके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण।
- Written By: सीमा कुमारी
सूर्य ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)
Surya Grahan khatm Hone Ke Bad Kya Karna Chahie: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानि 17 फरवरी 2026 दोपहर 3:26 बजे से लग चुका और इसका समापन शाम 7: 57 बजे होगा। ज्योतिषयों के अनुसार, आज मंगलवार फाल्गुन अमावस्या को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक होता है और यही वजह है कि इस दौरान कुछ सावधानियां बरतनें की ख़ास जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कैसे करें घर का शुद्धिकरण?
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धि और सकारात्मकता के कुछ कार्य किए जाते हैं-
सम्बंधित ख़बरें
Ashadh Maas 2026 : कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानिए इस महीने क्या करें क्या नही
Chanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
Chaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Shani Dev Upay: शनिदोष से छुटकारा के लिए करें ये महाउपाय, शनिदेव करें कृपा, अड़चनें होंगी दूर
-
स्नान करें
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण करने के लिए सबसे पहले स्नान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करना बेहद जरूरी हो जाता है। कई लोग गंगाजल मिलाकर स्नान करते हैं।
-
घर की सफाई
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई भी करना बहुत जरुरी होता है। स्नान के बाद पूजा घर यानी स्थान और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया जाता है।
-
मंदिर के कपाट खोलें
धार्मिक परंपरा के अनुसार ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, क्योंकि इस समय नियमित पूजा-पाठ नहीं किया जाता।
ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की साफ-सफाई की जाती है, गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाता है और फिर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कपाट दोबारा खोले जाते हैं। इसके बाद भक्त दर्शन कर सकते हैं।
-
दान-पुण्य करें
ग्रहण समाप्ति के बाद अन्न, वस्त्र या आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस समय किया गया दान कई गुना फल देता है और जीवन में सकारात्मकता व पुण्य की वृद्धि करता है।
ये भी पढ़े:- शुरू हो चुका है ‘अग्नि पंचक’, इन 5 दिनों में क्या न करें नोट कीजिए, वरना पड़ सकता है भारी
-
ताजा भोजन बनाएं
ग्रहण के बाद नया भोजन बनाकर ही ग्रहण करना उचित माना जाता है।ये सभी कार्य धार्मिक परंपराओं पर आधारित हैं। विज्ञान के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन आस्था के अनुसार लोग इन नियमों का पालन करते हैं।
