घर की घड़ी बदल सकती है ज़िंदगी, धन की होगी बारिश, ग़लत दिशा की घड़ी बन सकती है बर्बादी की वजह
आपको बता दें, घड़ी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है कि इसे कहां, किस तरह और किस हालत में टांगा जाए। वहीं, वास्तु में घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्या है घड़ी टांगने के लिए शुभ दिशा (सौ.सोशल मीडिया)
किसी भी व्यक्ति के जीवन में समय का बड़ा महत्व है। समय को महत्व देने के लिए लोग अपने घरों के दीवारों में घड़ी जरुर टांगते हैं। इसके अलावा, घर हो या दफ्तर, सब जगह आपको घड़ी टंगी हुई दिख जाएगी।
कहते हैं, अगर घड़ी घर में निरंतर चलती रहे, तो जीवन भी इसी तरह निरंतर आगे बढ़ता रहता है। अगर, वास्तुशास्त्र की बात करें, तो इसमें घर की दिशा को लेकर बहुत से सुझाव दिए जाते हैं।
आपको बता दें, घड़ी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है कि इसे कहां, किस तरह और किस हालत में टांगा जाए। वहीं, वास्तु में घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में आइए जानते है कौन सी दिशा घड़ी टांगने के लिए शुभ होता हैं-
सम्बंधित ख़बरें
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
क्या है घड़ी टांगने के लिए शुभ दिशा :
पूर्व दिशा
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा सूर्य के उदय की दिशा है, जो नई शुरुआत और ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। यहां घड़ी लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार के सदस्य सकारात्मक विचारों से भरपूर रहते हैं।
उत्तर दिशा
उत्तर दिशा को भी घड़ी लगाने के लिए शुभ माना गया है क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि की दिशा है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
पश्चिम दिशा
यदि पूर्व और उत्तर दिशा में घड़ी लगाने की जगह न हो तो पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगाई जा सकती है। हालांकि, इसे प्राथमिकता नहीं दी जाती लेकिन यह दिशा भी स्वीकार्य है।
यह भी पढ़ें-इस साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशी जून के पहले हफ्ते, निर्जला एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान-पुण्य से भाग्योदय के बनेंगे योग
दक्षिण दिशा अशुभ
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा जाता है, जो मृत्यु और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
दरवाजे के ऊपर घड़ी न लगाएं
घर के मुख्य द्वार या किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर के अंदर घुस सकता है और इसके नीचे से गुजरने वाले लोगों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
बेडरूम में घड़ी का स्थान बेडरूम में घड़ी लगाते समय ध्यान रखें कि घड़ी बेड के ठीक सामने न हो। सोते समय यदि घड़ी का प्रतिबिंब बेड पर पड़ता है तो यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
