Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शनिवार के दिन कुछ काम ऐसे जो भूलकर भी न करें, वरना कठिनाइयों का करना पड़ सकता है सामना

शनिवार का दिन भगवान शनि देव की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में इस दिन इन कामों को करने से बचना चाहिए अन्यथा आपसे शनि देव नाराज हो सकते हैं। तो यहां जानिए कि शनिवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 07, 2025 | 11:33 PM

शनिवार के दिन किन कार्यो को करने से बचना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shaniwar Upay : सूर्यपुत्र भगवान शनि देव को समर्पित शनिवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। जैसा कि आप जानते हैं कि शनि देव कर्मफल दाता और न्याय के देवता कहे गए है। शनि देव कर्म के देवता है। कहा जाता है कि, व्यक्ति जैसे कर्म करता है शनि देव उसको वैसा ही फल देते हैं।

वहीं, अगर व्यक्ति धर्म के अनुसार, आचरण नहीं करता और नियमों को तोड़ता है, तो शनि देव उसको दंडित भी करते हैं। ऐसे में आइए अब जानते हैं कि वो कौनसे काम हैं, जिन्हें अगर शनिवार के दिन कर दिया जाता है, तो शनि देव नाराज हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन की मुश्किलें बढ़ जाती है।

शनिवार के दिन किन कार्यो को करने से बचना चाहिए जानिए :

सम्बंधित ख़बरें

शनिदेव दूर करेंगे बड़े से बड़ा संकट, शनिवार को कर लें ये अचूक उपाय!

शिंगणापुर देवस्थान ई-ऑफिस प्रणाली की ओर अग्रसर, प्रशासन में आएगा अनुशासन और पारदर्शिता

शनिदोष से छुटकारा चाहिए या धन लाभ की हो मनोकामना, शमी के पत्ते से जुड़े ये उपाय बना देंगे शुभ योग

शनिवार का भूल से भी न खरीदें ये चीज़, वरना झेलना पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

बेटी को ससुराल न भेजें

हिन्दू मान्यता है कि शनिवार के दिन अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाहिए। कहा जाता है कि बेटी को शनिवार के दिन ससुराल भेजने पर उसका वैवाहित जीवन अच्छा नहीं रहता और अलगाव होता है। इसलिए ऐसी गलती भूकर भी न करें।

मांस मदिरा का सेवन

शनिवार के दिन भूलकर भी मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग भी शनिवार के दिन ऐसा करते हैं उनपर शनि देव बहुत क्रोधित होते हैं और पीड़ा देते हैं।

नमक न खरीदें

कहा जाता है कि, शनिवार के दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो लोग शनिवार के दिन नमक खरीदते हैं उनके साथ कोई न कोई अशुभ घटना होती रहती है। शनिवार के दिन नमक खरीदने वालों से शनि देव नाराज हो जाते हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

लोहा न खरीदें

शनिवार के दिन लोहा खरीदने और बेचने की भी गलती करने से बचना चाहिए। क्योंकि, शनि देव को लोहे की धातु पसंद है, लेकिन शनिवार के दिन लोहा खरीदने और बेचने की मनाही है। यही नहीं, इस दिन लोहा घर भी नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज होते हैं।

तेल और काली उड़द की दाल न खरीदें

शनिवार के दिन तेल और काली उड़द की दाल खरीदने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो शनिवार के दिन तेल और काली उड़द की दाल खरीदता है उससे शनि देव नाराज होते हैं। हालांकि इस दिन तेल और काली उड़द का दान करना शुभ होता हैं। लेकिन घर खरीद कर लाना अशुभ होता है।

दाढ़ी बाल और नाखून न काटें

शास्त्रों में शनिवार के दिन डाढ़ी बाल और नाखून काटने की मनाही होती हैं। मान्यता है कि इस दिन दाढ़ी बाल और नाखून काटने शनि देव नाराज होते हैं। जो भी व्यक्ति शनिवार के दिन ये काम करता है उसको शनि देव कष्ट देते हैं।

What tasks should be avoided on saturdays

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 11:33 PM

Topics:  

  • Shaniwar Puja
  • vastu-jyotish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.