हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को चढ़ाएं भोग में केला, खीर और ये मिष्टान्न, प्रसन्न हो मारुतिनंदन देंगे खूब वरदान

हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली की उनके प्रिय भोग का प्रसाद भी जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से राम भक्त हनुमान भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को चढ़ाएं भोग में केला, खीर और ये मिष्टान्न, प्रसन्न हो मारुतिनंदन देंगे खूब वरदान
केसरी नंदन को क्या भोग लगाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Hanuman Jayanti 2025 : राम भक्त हनुमान जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हनुमान जन्मोत्सव का त्यौहार मनाया जाता है। यह जन्मोत्सव हर साल चैत्र माह के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान मारुति नंदन के साथ ही भगवान राम और मां सीता की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन रामायण, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली की उनके प्रिय भोग का प्रसाद भी जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से राम भक्त हनुमान भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन केसरी नंदन को क्या भोग लगाना चाहिए।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन केसरी नंदन को क्या भोग लगाना चाहिए :

बूंदी या बूंदी के लड्डू लगाए भोग

हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को बूंदी या बूंदी के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं। बूंदी के लड्डू का भोग लगाने से हनुमान जी भक्त को मनचाहा वरदान देते हैं।

पान का भोग

हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि पान चढ़ाने से शत्रु बाधाएं दूर होती हैं और कार्य में सफलता प्राप्त होती है। यह भोग विशेष रूप से मंगलवार और हनुमान जन्मोत्सव के दिन चढ़ाना अत्यंत फलदायी होता है।

गुड़-चना

कहते हैं कि हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाने से मंगल दोष दूर होता है। साथ ही हर परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। तो ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव के दिन पवन पुत्र हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाना न भूलें।

केला

हनुमान जन्मोत्सव के दिन पवनपुत्र को केला का भोग लगाना बिल्कुल भी न भूलें। हनुमान जी को केला अति प्रिय है। ऐसे में केला अर्पिक करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

खीर

हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को खीर जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही हनुमान जी धन से संबंधित परेशानियां भी दूर कर देते हैं।

मोतीचूर के लड्डू

यह पारंपरिक भोग भी हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है। भक्तजन इस भोग को मंदिर में चढ़ाकर प्रसाद स्वरूप वितरित करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com