Ganesh Chaturthi 2026: सिर्फ मोदक ही नहीं, बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये 6 भोग, गणेशोत्सव में जरूर करें अर्पित

Ganpati Bappa:10 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी के इस महापर्व में बप्पा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्त उन्हें उनके प्रिय भोग भी अर्पित करते हैं। जानिए उनके प्रिय भोग क्या -क्या है।
Ganesh Chaturthi Bhog
गणेश चतुर्थी (सौ.AI)
Published on
Updated on

Ganesh Chaturthi Bhog: जल्द ही गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आने वाला है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश भर में मनाई जाती है। 10 दिनों तक चलने वाला इस महापर्व में बप्पा को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्त उनके प्रिय भोग भी लगाते है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ईश्वर को लगाया गया भोग आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन भोग के रूप में बप्पा को क्या अर्पित करें।

बप्पा को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

मोदक का भोग

गणेश पूजा पर गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाना न भूलें। मोदक को भगवान गणेश का सबसे पसंदीदा भोग माना जाता है। मान्यता है कि गणेश जी को श्रद्धापूर्वक मोदक अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी की पूजा में बप्पा को मोदक का भोग जरूर लगाएं।

मौसमी फल का भोग

मौसमी फलों में आप भगवान गणेश को केला,सेव भी चढ़ा सकते हैं। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, भगवान गणेश को फलों का भोग लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

मोतीचूर के लड्डू, श्रीखंड का भोग

भगवान गणेश को मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू से लेकर श्रीखंड भी बहुत पसंद हैं। आप गणेशोत्सव के दौरान इन दोनों चीजों का भोग लगाकर उनकी कृपा पा सकते है।

खीर का भोग

गणेशोत्सव के दौरान भगवान गणेश को खीर का भी भोग लगा सकते है। खीर को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। भगवान गणेश को खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार के विघ्न दूर होते है। इसलिए भगवान गणेश को खीर का भोग लगाना न भूलें।

नारियल का भोग

श्रीफल यानि नारियल को हिंदू धर्म मे बेहद ही शुभ माना जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की कृपा पाने के लिए आप उन्हें नारियल का भोग लगाएं।

पूरन पोली का भोग

थालीपीठ की तरह पूरन पोली भी महाराष्ट्र की मशहूर डिश है। ऐसे में आप बप्पा को पूरन पोली का भोग लगाएं।

Ganesh Chaturthi Bhog
Dahi Handi 2026: आखिर 9वें माले तक क्यों पहुंचते हैं गोविंदा? दही हांडी के ‘9’ का सच है बेहद दिलचस्प
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com