गंगा दशहरा के दिन ध्यान रहे ये बातें, गलतियां माफ नहीं करेंगे पितर और मां गंगा, कष्टों से भर जाएगा जीवन
हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का बड़ा महत्व है। कहते है इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति सभी पाप धुल जाते हैं, उसे और उसके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त होता है। साथ ही गंगा दशहरा के दिन किया गया दान 10 गुना पुण्य देता है।
- Written By: सीमा कुमारी
गंगा दशहरा के दिन कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
मां गंगा को समर्पित गंगा दशहरा का पावन पर्व 5 जून 2025 को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को न केवल पिछले दस जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है, बल्कि जीवन में किए गए गंभीर अपराधों से भी मुक्ति मिल सकती है।
ज्योतिषयों के अनुसार, गंगा दशहरा का दिन बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र दिन होता है। इस दिन कोई ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए, जो पितरों को या देवी-देवताओं को नाराज कर दे। आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए।
गंगा दशहरा के दिन कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए :
अशुद्ध चीजों का न करें दान
गंगा दशहरा के दिन दान पुण्य के कार्य करना उत्तम माना जाता है। लेकिन, इस दिन भूलकर भी किसी को फटे या पुराने वस्त्र, टूटी चप्पल, खराब जूते, टूटे बर्तन, बासी भोजन आदि का दान न करें। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकत प्रवेश करती है और कर्ज बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
धारदार चीजों का दान करना अशुभ
आपको बता दें कि, गंगा दशहरा के शुभ दिन पर भूलकर भी किसी को चाकू, छुरी या कोई धारदार चीजों का दान नहीं करना चाहिए ऐसा करना अशुभ होता है। इस दिन अनाज, रसीले फल, टोपी, छाता, वस्त्र आदि चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
काली चीजों का दान वर्जित
इस दिन काले रंग के वस्त्र, काली दाल का दान करने से बचना चाहिए। गंगा दशहरा पर काली चीजों का दान करने से नकारात्मकता बढ़ती है और कष्ट उठाना पड़ता है।
क्या है गंगा दशहरा का महत्व
हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का बड़ा महत्व है। कहते है इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति सभी पाप धुल जाते हैं, उसे और उसके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त होता है। साथ ही गंगा दशहरा के दिन किया गया दान 10 गुना पुण्य देता है। इस दिन
