Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्पन्ना एकादशी क्या है, क्या है इस पूजा की महिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि, उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से सीधे बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है और जन्म-जन्म के पाप मिट जाते हैं। साथ ही, भक्तों पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 16, 2024 | 09:23 PM

उत्पन्ना एकादशी क्या है, क्या है इस पूजा की महिमा,

Follow Us
Close
Follow Us:

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। तदनुसार, इस वर्ष 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

साथ ही, उनके निमित्त व्रत व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से सीधे बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है और जन्म-जन्म के पाप मिट जाते हैं। साथ ही, भक्तों पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार उत्पन्ना एकादशी कब है और व्रत की पूजा विधि क्या है –

उत्पन्ना एकादशी का शुभ मुहूर्त

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में महायुति की ‘महाविजय’! ZP और पंचायत समिति चुनाव में जीत पर CM फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

जिम्बाब्वे का ओमान पर डबल अटैक, पहले गेंदबाजों का, फिर बल्लेबाजों का धमाल, 13.3 ओवर में खत्म किया मुकाबला

ब्रिटेन को मिलेगा पहला मुस्लिम PM! गृह मंत्री शबाना महमूद के नाम की चर्चा तेज, कीर स्टारमर की कुर्सी पर संकट

1200 करोड़ का ‘ट्रेड विद जैज’ महाघोटाला: 1500 पुलिसकर्मी भी हुए ठगी का शिकार, पीड़ितों ने ठाणे CP दफ्तर घेरा!

पंचांग के मुताबिक, एकादशी तिथि 26 नवंबर की देर रात 1:01 बजे से शुरू होगी और 27 नवंबर की देररात 3:47 बजे इस तिथि का समापन होगा। हिंदू धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना होती है। ऐसे में उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर को मनाई जाएगी। इसका पारण 27 नवंबर दोपहर 1:12 बजे से लेकर 3:18 बजे तक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-गुरुवार के दिन श्री ‘विष्णु सहत्रनाम्’ की पाठ के साथ करें ये उपाय, बनेंगे धन-वैभव के साथ मान-सम्मान के योग  

उत्पन्ना एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग

ज्योतिष के अनुसार, एकादशी पर सबसे पहले प्रीति योग बन रहा है। इसके बाद आयुष्मान योग और शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इनमें लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-आराधना करने का अलग ही महत्व है। भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान पूरी करते हैं। घर-परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियां आती हैं।

उत्पन्ना एकादशी की पूजा कैसे करें

एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
भगवान विष्णु की पूजा में घी का दीपक जलाएं, तुलसी पूजन करें।
भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई और केसर वाली खीर का भोग लगाएं।
इस दिन भजन-कीर्तन करें।
दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल से श्रीहरि का अभिषेक करें।
अभिषेक के दौरान पीतांबरी वस्त्र ही धारण करें।

उत्पन्ना एकादशी का महत्व

सनातन धर्म में एकादशी पर्व का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को गोदान समान फल की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें- भीष्म पंचक कितने दिनों का, जानिए कब से कब तक, पूजा विधि और इस व्रत का महत्व   

भगवान विष्णु की कृपा भक्तों पर बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होता है।

 

What is utpanna ekadashi what is the glory of this worship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2024 | 09:23 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.