-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- How Many Days Is Bhishma Panchak Know From When Till When
भीष्म पंचक कितने दिनों का, जानिए कब से कब तक, पूजा विधि और इस व्रत का महत्व
- Written By: सीमा कुमारी
हिन्दू धर्म में भीष्म पंचक व्रत बहुत ही मंगलकारी और पुण्यदायक माना जाता है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास में रखा जाता है। यह व्रत न केवल पूर्व में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि कल्याणकारी भी होता है।

भीष्म पंचक कितने दिनों का, जानिए कब से कब तक
Bhishma Panchak Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बहुत ही शुभ एवं पावन महीना होता है। इस महीने में कई तरह के व्रत और त्योहार मनाए जाते है। इन्हीं व्रत में भीष्म पंचक का व्रत भी है। भगवान भीष्म पितामह को समर्पित भीष्म पंचक का व्रत हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है।
ये व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी तिथि से शुरू होता है और पूर्णिमा तिथि के दिन समाप्त होता है। ऐसे में इस साल भीष्म पंचक का व्रत 12 नवंबर 2024 से शुरू होकर और 15 नवंबर तक चलेगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें, भीष्म पंचक व्रत का पालन पूरे पांच दिनों तक किया जाता है। इस व्रत के दौरान अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय में पितामह भीष्म को याद करके किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान की सेहत अच्छी रहती है और साधक को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस व्रत की पूजा विधि और महत्व –
सम्बंधित ख़बरें
Mrityu Panchak: आज रात आधी रात के बाद शुरू होगा ‘मृत्यु पंचक’, अगले 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
शुरू हो चुका है ‘अग्नि पंचक’, इन 5 दिनों में क्या न करें नोट कीजिए, वरना पड़ सकता है भारी
गुप्त नवरात्रि 2026 में आया पंचक का साया, क्या होगा इसका असर? ‘इन’ दिनों अग्नि से जुड़े ये काम बिल्कुल न करें
आज से शुरू हुआ साल 2025 का आखिरी पंचक, अगले पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम
इसे भी पढ़ें : नवंबर में इस दिन से शुरू होने जा रहा है मार्गशीर्ष मास, जानिए इस माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं
पूजा-विधि
प्रबोधनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद चौकी पर भगवान कृष्ण का चित्र और संभव हो तो भीष्म पितमाह की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
इसके बाद व्रत का संकल्प लें अब दीवार पर मिट्टी से सर्वतोभद्र की वेदी बनाकर कलश की स्थापना करें।
अब भगवान कृष्ण और भीष्म पितामह को चंदन लगाएं और फल-फूल अर्पित करें।
इसके बाद दीप जलाएं। यह दीप अखंड ज्योति का होना चाहिए जो पांच दिन तक जलना चाहिए।
पांचवे दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर हवन करें। भीष्म पंचक व्रत समस्त प्रकार के सुख भोग और आध्यात्मिक, आत्मिक उन्नति के लिए किया जाता है। इस व्रत को रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
इसे भी पढ़ें : इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी आंवले का मुरब्बा, खाने से दूर भागेगी सर्दी की बीमारियां
जानिए भीष्म पंचक व्रत का धार्मिक महत्व
हिन्दू धर्म में भीष्म पंचक व्रत बहुत ही मंगलकारी और पुण्यदायक माना जाता है। यह व्रत हर साल कार्तिक मास में रखा जाता है। यह व्रत न केवल पूर्व में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि कल्याणकारी भी होता है। कहा जाता है कि जो भी भक्त इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करता है, उसे मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी साधक इस व्रत को करता है वह सदा स्वस्थ रहता है और प्रभु की कृपा उस पर सदैव बनी रहती है।
How many days is bhishma panchak know from when till when
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
Jul 11, 2026 | 12:22 PMThe Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Jul 11, 2026 | 12:18 PMहाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jul 11, 2026 | 12:13 PMMumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:08 PMकांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
Jul 11, 2026 | 12:05 PMRohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
Jul 11, 2026 | 11:57 AMबांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM














