धनु संक्रांति के दिन करें ये उपाय, होगा धन लाभ, मिलेगी तरक्की
मार्गशीर्ष महीने में 15 दिसंबर को धनु संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।इस दिन से खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी। जिसके बाद शुभ और मांगलिक करना वर्जित है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान सूर्य देव,(सौ.सोशल मीडिया)
Dhanu Sankranti 2024: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का बड़ा महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर महीने सूर्य राशि परिवर्तन तिथि पर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार मार्गशीर्ष महीने में 15 दिसंबर को धनु संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
इस दिन से खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी। जिसके बाद शुभ और मांगलिक करना वर्जित है। धनु संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान, पूजा, जप-तप और दान का करने का विधान है। साथ ही सूर्य देव की पूजा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं धनु संक्रांति का मुहूर्त, इस दिन से जुड़े उपाय-
जानिए धनु संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 22 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपनी राशि का पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
BEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
मानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
धनु संक्रांति- 15 दिसंबर 2024
धनु संक्रांति पुण्यकाल- दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक
धनु संक्रांति महा पुण्य काल- दोपहर 3 बजकर 43 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक
धनु संक्रांति के दिन जरूर करें ये उपाय
1. धनु संक्रांति के दिन स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद आसन पर बैठकर कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके साथ भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से कारोबार और करियर दोनों में तरक्की मिलती है।
2. धनु संक्रांति के दिन भगवान विष्णु के धन की माता लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने धन-धान्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
3. धन संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करें। इसके साथ ही पितरों की पूजा करें। ऐसा करने से पूर्वजों की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
4. धनु संक्रांति के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और गर्म वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से आपने धन में बरकत होगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5. मकर संक्रांति के दिन बिना नमक वाला भोजन ग्रहण करें। ऐसा करने से आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा।
6. मकर संक्रांति के दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
सनातन धर्म में धनु संक्रांति का महत्व
धनु संक्रांति के दिन धार्मिक अनुष्ठान करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धनु संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और घर-परिवार के ऊपर से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
