- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Importance Of Making Kajal On Diwali
आम दिनों से ज़्यादा क्यों है ख़ास दिवाली की रात जले दीए से बना काजल, जान लीजिए
दिवाली की रात बनाया जाने वाला यह काजल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दिवाली की रात यह काजल परिवार के सभी सदस्यों की आंखों में लगाया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि इस काजल को लगाने से घर के सभी सदस्यों का नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर से बचाव होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

दिवाली की रात काजल बनाने की परंपरा
Diwali 2024: हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली का पर्व जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को पूरे देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है।
दिवाली के दिन पूरे घर की सजावट की जाती है, घर को दीयों एवं रंगोली से सजाया जाता है।
साथ ही दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की उपासना की जाती है। लेकिन, भारत में दिवाली की रात को लेकर एक परंपरा और प्रचलित है वो है काजल बनाना।
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
लेकिन, क्या आप जानते हैं आखिर दिवाली को दीए से काजल निकालते क्यों हैं। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से क्या है महत्व। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिवाली की रात काजल बनाने और लगाने की परंपरा
दिवाली की रात घर पर जलते हुए दीपक से बने काजल बनाकर लगाने की परंपरा है। भारत के कुछ क्षेत्रों में यह परंपरा बहुत महत्वपूर्ण रूप से निभाई जाती है और इस परंपरा का विशेष महत्व माना जाता है।
दिवाली की रात लक्ष्मी गणेश जी की पूजा के बाद जलते हुए दीपक की लौ से काजल बनाया जाता है और इसे परिवार के सभी सदस्यों की आंखों में लगाया भी जाता है।
काजल बनाने और लगाने की परंपरा का महत्व
दिवाली की रात बनाया जाने वाला यह काजल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दिवाली की रात यह काजल परिवार के सभी सदस्यों की आंखों में लगाया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि इस काजल को लगाने से घर के सभी सदस्यों का नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर से बचाव होता है।
यह भी मान्यता है कि इस काजल को लगाने से भाग्योदय भी होता है और घर में सुख समृद्धि आती है। इस काजल को बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए इसे घर में बरकत और नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए घर के चूल्हे, दरवाजे पर तिजोरी पर भी लगाया जाता है।
जानिए दिवाली के काजल का क्या है वैज्ञानिक महत्व
दिवाली पर प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा होता है। प्रदूषण का असर लोगों की आंखों पर पड़ता है। कई बार प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने पर कुछ लोगों की आंखें लाल हो जाती है। जिसके कारण लोगों की आंखों से पानी निकलने लगता है और जलन होने लगती है। ऐसे में काजल उन आंखों को प्रदूषण और ठंडी हवाओं से सुरक्षित रखता है।
What is the importance of making kajal on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














