Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मकर संक्राति पर पतंग उड़ाने का खुला राज़, जानिए इसके वैज्ञानिक कारण

मकर संक्रांति के दिन गुजरात सहित देश के कुछ भागों में पतंग उड़ाने की परंपरा है। संभवतः इस परंपरा की शुरूआत भगवान श्री राम के समय में हुई थी। वहीं से भगवान राम की इस परंपरा को लोग आज भी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 04, 2025 | 10:57 PM

मकर संक्रांति के दिन क्यों उड़ाते हैं पतंग, जानिए(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Makar Sankranti 2025: 14 जनवरी, 2025 को मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जिसका अर्थ है सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है। साथ ही, मकर संक्रांति से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। वैसे तो हर महीने संक्रांति पड़ती है लेकिन जनवरी माह की यह संक्रांति हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। दरअसल यह तिथि हर साल पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि पर मनाई जाती है।

मकर संक्रांति के दिन से ही विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त देखे जाने लगते हैं, क्योंकि उस दिन से खरमास खत्म हो जाता है। मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जिसे हमारे देश में ही अनेक नाम से पुकारा जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात में उत्तरायण, पंजाब में लोहड़ी, असम में भोगली, बंगाल में गंगासागर और उत्तर प्रदेश में खिचड़ी के नाम से जाना जाता हैं।

सम्बंधित ख़बरें

शूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी

छत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी

RCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल

ट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने

इस त्यौहार के दिन आकाश में सिर्फ पतंग ही पतंग दिखाई देती है। जिसमें लोग ग्रुप में होकर एक-दूसरे से पतंग का मांझा काट रहे होते है। यह पतंगबाजी कहीं कहीं पर ओलंपिक स्तर पर भी होती है। इस दिन बच्चे ही नहीं बड़े-बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर इस दिन पतंगबाजी क्यों की जाती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि मकर संक्राति पर पतंग उड़ाने के पीछे क्या मान्यता है?

जानिए पतंग उड़ाने के पीछे है वैज्ञानिक कारण

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के पीछे वैज्ञानिक कारण बताए गए हैं। इसके अनुसार खुले आसमान में पतंग उड़ाने से हमें सूर्य से विटामिन-डी मिलता है। जिससे हमारे शरीर को काफी जरूरत होती है, साथ ही धूप में पतंग उड़ाने से सर्दी की हवाओं से भी बचा जा सकता है और शरीर को रोगों से बचाया जा सकता है।

धार्मिक मान्यता की वजह से भी उड़ाते हैं पतंग

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के पीछे धार्मिक वजहें भी हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा की शुरुआत भगवान राम ने थी। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब भगवान राम ने पहली बार इस त्यौहार में पतंग उड़ाई थी तो वह पतंग इंद्रलोक में चली गई थी। वहीं से भगवान राम की इस परंपरा को लोग आज भी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

भाईचारा से जुड़ा है पतंग उड़ाने का संदेश

मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाकर एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारा और खुशी का संदेश दिया जाता है। पतंग को खुशी, आजादी और शुभता का संकेत माना जाता है।

What is the belief behind flying kites on makar sankranti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 10:57 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.