Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

9/9/9 का अद्भुत संयोग, इस दिन ‘इन’ बातों का रखें ख़ास ख्याल, कहीं ‘ये’ गलतियां बड़ा नुकसान न दे जाए!

Jyotish Tip: ज्योतिषयों का मानना है कि, 9 सितंबर के दिन को बहुत विशेष माना जा रहा है। इस दिन को अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जा रहा है। संयोग से इन दिन मंगलवार का दिन है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Sep 05, 2025 | 07:46 PM

9/9/9 का अद्भुत संयोग (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ank Jyotish: सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है। ज्योतिषयों के अनुसार, आगामी 9 सितंबर का दिन बहुत ही शुभ एवं विशेष बताया जा रहा है। यह दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

9 सितंबर 2025 का अर्थ है 9/9/9 जिसमें तारीख 9, महीना 9, और साल 2025 का योग 2+0+2+5=9 का संयोग बनाती है। साल 2025 मंगल का साल है। 9 अंक मंगल ग्रह से संबंधित है, मंगल ऊर्जा, साहस, नेतृत्व और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तीन अंको का योग बेहद शुभ बताया जा रहा है।

ज्योतिषयों का मानना है कि, 9 सितंबर के दिन को बहुत विशेष माना जा रहा है। इस दिन को अंक ज्योतिष के अनुसार बहुत प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जा रहा है। संयोग से इन दिन मंगलवार का दिन है।

आपको बता दें, इस विशेष संयोग के साथ एक और महासंयोग बन रहा है। इस दिन की तारीख यानी 9/9/9 का भी जोड़ 9 है। 9+9+9= 27, इसमें 27 का जोड़ 2+7=9 है।

9/9/9 का विशेष संयोग तब बनता है जब किसी तारीख में अंक 9 तीन बार आता है, जैसे कि 9 सितंबर 2025 (09/09/2025), जो एक महत्वपूर्ण तिथि मानी जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इससे जुड़ी ज्योतिष बातें –

9 सितंबर 2025 की तिथि और पंचांग

इस दिन द्वितीया तिथि रहेगी।

नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद रहेगा, पक्ष-कृष्ण, योग-गण्ड, वार- मंगलवार, चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे.

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त-08:32:59 से 09:23:04 तक

कुलिक-13:33:28 से 14:23:33 तक

कंटक-06:52:49 से 07:42:54 तक

राहु काल-15:26:09 से 17:00:03 तक

कालवेला / अर्द्धयाम-08:32:59 से 09:23:04 तक

यमघण्ट-10:13:09 से 11:03:14 तक

यमगण्ड-09:10:33 से 10:44:27 तक

गुलिक काल-12:18:21 से 13:52:15 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत-11:53:19 से 12:43:23 तक

9 सितंबर 2025 को अपनाए जाने वाले नियम और उपाय-

9 सितंबर का दिन मंगल का दिन है। संयोग से इस दिन मंगलवार है। मंगल ग्रह को उग्रता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने और सावधानी बरतने के लिए इस दिन यात्रा से बचें।

यात्रा करने से बचें

इस दिन दुर्घटनाओं की संभावना अधिक हो सकती है इसलिए अगर जरूरी ना हो तो इस दिन यात्रा करने से बचें।

ये भी पढ़ें-इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी का क्या है विशेष संयोग, जानिए किस दिन है महाअष्टमी  

क्रोध और विवाद से बचें

साथ ही इस दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें। हर काम को समय लेकर और आराम से करें।

क्रोध और विवाद से बचें। तर्क-वितर्क या झगड़े से दूर रहें नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें।

What is the amazing coincidence of 999

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 07:46 PM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Religion
  • Vastu Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 25 दिसंबर 2025: इन राशियों पर होगी श्री हरि विष्णु की कृपा, जानिए बाकियों का भाग्यफल

2

तुलसी पूजन के दौरान ये छोटी सी भूल कर सकती है मां लक्ष्मी को नाराज, जान लें सही नियम

3

क्रिसमस ट्री पर इन शुभ चीजों को लगाने से चमक उठेगा भाग्य, दूर होगी पैसों की तंगी

4

आज से शुरू हुआ साल 2025 का आखिरी पंचक, अगले पांच दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.