सोमवार को इन 6 में से किसी भी एक वस्तु के दान से कुंडली के चंद्र-दोष से मिलेगी मुक्ति
Somvar Ka Daan:आज सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा- व्रत के लिए समर्पित है। इस दिन चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं दान करने से भी कुंडली का चंद्र दोष मिटता है और भाग्योदय होता हैं। जानिए वो कौन सी चीजे है?
- Written By: सीमा कुमारी
सोमवार को क्या दान करना शुभ होता है (सौ.सोशल मीडिया)
Somvar Ka Daan: आज सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सह्रदय एवं निश्चल मन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है उसकी हर मनोकामना भगवान शिव पूरी करते है। साथ ही साथ विवाह का योग भी बनता है। जिनके विवाह में देरी हो रही है, वे सोमवार का व्रत कर सकते है।
ऐसी मान्यता है कि सोमवार व्रत के अलावा आप सोमवार को कुछ वस्तुओं का दान करके चंद्र दोष से मुक्ति पास सकते है। वैसे भी सोमवार को शिव पूजा करने से कुंडली चंद्र दोष मिटता है और मन को शांति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार को क्या दान करना चाहिए?
सोमवार को क्या दान करना शुभ होता है
करें चावल का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, सोमवार के दिन चावल का दान करना शुभ होता है। चावल चंद्रमा का प्रमुख दान माना जाता है क्योंकि यह सुलभ होता है। चावल दान से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
करें दूध का दान
कहा जाता है कि, सोमवार के दिन चावल दान के अलावा दूध का दान करना भी बेहद शुभ होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दूध का दान करें। मान्यता है कि दूध का दान करने से मन की बेचैनी और तनाव दूर होता है। और अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है।
करें सफेद कपड़े का दान
सोमवार के दिन देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सफेद वस्त्र पहनें और सफेद कपड़े का भी दान करें। कहा जाता है कि इससे जातक के यश और कीर्ति में वृद्धि होती है।
करें मोती का दान
ऐसी मान्यता है कि,सोमवार के दिन देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए मोती का दान या मोती पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बैंक बैलेंस बढ़ता है एकाग्रता बढ़ाती है और निर्णय क्षमता सही होती है।
करें सफेद चीजों का दान
कहा जाता है कि, सोमवार के दिन सफेद चीजों में शंख, सफेद चंदन, दही, मिश्री, मोती, खीर आदि का दान करें। इस दान से मानसिक संतुलन और शांति मिलती है। सौभाग्य और दाम्पत्य सुख बढ़ता है।
ये भी पढ़ें-भारत में यहां ‘एक गांव, एक गणेश’ के सिद्धांत पर पूजे जाते है गजानन, जानिए इस परंपरा के बारे में
करें बेलपत्र और शमी के पत्ते का दान
सोमवार को शिव मंदिर में बेलपत्र और शमी के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करें। उसके बाद दान करें। इससे पाप मिटते हैं और पुण्य मिलता है।
