चैत्र नवरात्रि के 9 दिन किस-किस रंग के पहनें कपड़े, हर रंग का हर दिन के साथ है विशेष संबंध, यहां देखें पूरी लिस्ट
नवरात्रि में पहले दिन से लेकर 9वें दिन मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा होती है और इन 9 दिनों के लिए भक्त अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 9 दिन कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
चैत्र नवरात्रि (सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का त्योहार हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च 2025, रविवार को हो रहा है और यह 6 अप्रैल 2025, रविवार तक चलेगा। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है और यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा और स्फूर्ति से भी भरा होता है।
नवरात्रि में पहले दिन से लेकर 9वें दिन मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा होती है और इन 9 दिनों के लिए भक्त अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनते हैं। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा के सभी 9 रूपों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है। आइए आज हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि के इन 9 दिनों में आपको किन-किन रंगों के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
चैत्र नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन-सा रंग जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री को समर्पित किया गया है। माता शैलपुत्री को हिमालयराज की पुत्री माना जाता है। माता शैलपुत्री को पीला और सफेद रंग अति प्रिय है, इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
चैत्र नवरात्रि दूसरे दिन
नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
चैत्र नवरात्रि तीसरे दिन
नवरात्रि का तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है, मां का प्रिय रंग लाल है, इसलिए तीसरे दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
चैत्र नवरात्रि चौथे दिन
नवरात्रि का चौथा दिन माता कुष्मांडा को समर्पित किया गया है। माता का प्रिय रंग नीला और बैंगनी है, इसलिए चौथे दिन नीले और बैंगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
चैत्र नवरात्रि पांचवें दिन
नवरात्रि के पांचवा दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। इस दिन पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
चैत्र नवरात्रि छठे दिन
नवरात्रि का छठा दिन माता कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ होता है।
चैत्र नवरात्रि सातवें दिन
सातवें दिन नवरात्रि का सातवां दिन माता कालरात्रि को समर्पित किया गया है। मां का ये रूप प्रचंड और तेजस्वी है। इस दिन कत्थई और ग्रे रंग पहनना चाहिए।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
चैत्र नवरात्रि आठवें दिन
नवरात्रि का आठवां दिन माता महागौरी को समर्पित है। इस दिन सफेद और बैंगनी रंग पहनना चाहिए।
चैत्र नवरात्रि नौवें दिन
नवरात्रि का 9वां दिन माता सिद्धयात्री को समर्पित किया गया है। इस दिन हरे गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
