Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगर छिपकली गिर जाए शरीर पर, तो खुल सकती है किस्मत, संकट के संकेत भी, जानिए कैसे

छिपकली का शरीर के कुछ हिस्सों पर गिरना शुभ और अशुभ माना जाता है। शास्त्रों में प्रचलित 'शकुन शास्त्र' में छिपकली के कई अंगों पर गिरने के संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 03, 2024 | 05:40 PM

छिपकली के इन अंगों पर गिरना शुभ

Follow Us
Close
Follow Us:

Lizard Falling:हमारे घरों में मौजूद छिपकली वैसे तो हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन फिर भी लोग छिपकली को देखते ही चिल्लाने लगते हैं और उसे भगाने लगते हैं। कभी-कभी अचानक छिपकली शरीर पर गिर जाती है और लोग डर जाते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें, छिपकली का शरीर के कुछ हिस्सों पर गिरना शुभ और अशुभ माना जाता है। शास्त्रों में प्रचलित ‘शकुन शास्त्र’ में छिपकली के कई अंगों पर गिरने के संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आइए चलिए हम आपको बताते हैं कि छिपकली के शरीर पर गिरने से किस तरह के शुभ और अशुभ संकेत होते हैं।

छिपकली के इन अंगों पर गिरना शुभ

सम्बंधित ख़बरें

राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह

दुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview

ईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील

मान-सम्मान बढ़ता है

ज्योतिष के अनुसार, गर्दन पर छिपकली गिरने के कई अर्थ होते हैं। गर्दन पर छिपकली गिरना इस बात का संकेत देता है कि आपको यश व वैभव की प्राप्ति होने वाली है, साथ ही आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

वहीं दाहिने हाथ पर छिपकली गिरना भी शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही, ये भी हो सकता है कि जल्द ही आपको कहीं से धन लाभ हो।

नौकरी में मिलता है प्रमोशन

अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं और आपको छिपकली की पूर्व, उत्तर, दिशाओं में आवाज सुनाई दे, तो आपके लिए यह शुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि आपको धन की प्राप्ति होती है और नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन का अवसर प्राप्त होता है।

धन-दौलत बढ़ता है

अगर छिपकली नाक पर गिरे तो इसे भाग्योदय का संकेत माना जाता है। पुरुष के कान पर छिपकली का गिरना शुभ होता है। पुरुष के दाएं कान पर छिपकली का गिरना आभूषण प्राप्ति का संकेत देता है।

वहीं बाएं कान पर छिपकली का गिरना आयु में वृद्धि का संकेत होता है। पेट पर छिपकली के गिरने का संकेत होता है कि आपको किसी आभूषण की प्राप्ति हो सकती है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-  

छिपकली के इन अंगों पर गिरना अशुभ संकेत

पैसे और बिजनेस में नुकसान

माना जाता है कि अगर किसी के बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि आपको अपने बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, किसी की भौंह पर छिपकली का गिरना पैसों की हानि की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा, बाएं हाथ पर छिपकली गिरने से संपत्ति की हानि हो सकती है।

घर पर कलह-क्लेश की स्थिति

पुरुष की दाढ़ी पर छिपकली गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि पुरुष की दाढ़ी पर छिपकली गिरने से उसका सामना किसी भयावह घटना से हो सकता है। किसी के भौंह पर छिपकली का गिरना बेहद अशुभ माना जाता है।

इससे उस व्यक्ति को भारी धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। बाएं आंख पर छिपकली गिरने का संकेत भी किसी बड़ी हानि से होता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-  

अगर पीठ के मध्य पर छिपकली गिरती है तो घर पर कलह-क्लेश की स्थिति बन सकती है। वहीं बाएं पैर पर छिपकली के गिरने से बीमारी और कलह की संभावना बढ़ती है।

What are the auspicious and inauspicious signs of a lizard falling on its body

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2024 | 05:40 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.