Weekly Horoscope 2 to 8 February: फरवरी के पहले हफ्ते चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी?
Weekly Horoscope February 2026: साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 में कई राशियों का भाग्य बदल सकता है। जानिए इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे बरतनी होगी सावधानी।
- Written By: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा | Edited By: प्रीति शर्मा
साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Weekly Horoscope 2-8 Feb 2026: फरवरी का पहला सप्ताह ग्रहों के विशेष गोचर के कारण सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर, बड़े बदलाव और आत्ममंथन के संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों की चाल आपके पेशेवर जीवन से लेकर स्वास्थ्य तक पर गहरा प्रभाव डालेगी। आइए विस्तार से जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से कि आपके सितारे इस हफ्ते क्या कहते हैं।
मेष राशि (Aries): आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जावान रहेगा। करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपका कद बढ़ाएंगी। आर्थिक स्थिति में सप्ताह के मध्य के बाद जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं लेकिन धैर्य से मामला सुलझ जाएगा। यात्राएं सुखद और लाभदायक रहेंगी।
शुभ नंबर: 3 | शुभ रंग: लाल
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Birthday Horoscope 21 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, जानें कैसा होगा इनका करियर
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Weekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus): धैर्य से मिलेगी सफलता
वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते कामकाज में जल्दबाजी से बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी है। रिश्तों में मजबूती आएगी और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पाचन तंत्र का ख्याल रखें।
शुभ नंबर: 6 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक लाभ और नई तरक्की
इस सप्ताह आपके संवाद कौशल से बिगड़े काम बनेंगे। व्यापार में नए सौदे फायदेमंद रहेंगे और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होने के योग हैं। नींद पूरी लें ताकि कार्यक्षमता बनी रहे।
शुभ नंबर: 8 | शुभ रंग: हरा
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer): भावनाओं पर नियंत्रण रखें
सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में फोकस बढ़ाने की जरूरत है। माता-पिता का सहयोग आपके लिए संबल बनेगा। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। दोस्तों से बातचीत मन हल्का करेगी।
शुभ नंबर: 2 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo): नेतृत्व और मान-सम्मान
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और आर्थिक निवेश के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। अधिक काम के कारण थकान हो सकती है अपना ख्याल रखें।
शुभ नंबर: 5 | शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo): योजनाओं को मिलेगा विस्तार
आपकी मेहनत इस हफ्ते रंग लाएगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के किसी छोटे सदस्य की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें संतुलित आहार लें। सप्ताह का अंत संतोषजनक रहेगा।
शुभ नंबर: 4 | शुभ रंग: हरा
उपाय: बुधवार को गौमाता को हरा चारा खिलाएं।
यह भी पढ़ेें:- Aquarius February 2026 Horoscope: नई सोच से खुलेगा किस्मत का दरवाजा, बस इन 2 बातों का रखें खास ख्याल
तुला राशि (Libra): बजट और संतुलन का ध्यान रखें
इस हफ्ते करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आपकी सूझबूझ से समाधान निकल जाएगा। खर्च बढ़ने के संकेत हैं इसलिए बजट बनाकर चलें। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। तनाव से दूर रहें।
शुभ नंबर: 7 | शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि (Scorpio): बदलाव और नई रणनीति
कार्यक्षेत्र में नई तकनीक या रणनीति अपनाने से लाभ मिलेगा। पुराने निवेशों से मुनाफा होने के प्रबल योग हैं। प्रेम संबंधों में ईर्ष्या से बचें और पार्टनर पर भरोसा रखें। सप्ताह के अंत में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
शुभ नंबर: 9 | शुभ रंग: मैरून
उपाय: मंगलवार को लाल मसूर की दाल दान करें।
धनु राशि (Sagittarius): भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी जरूर बरतें।
शुभ नंबर: 6 | शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn): मेहनत और अनुशासन का फल
मकर राशि वालों के लिए काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आपका अनुशासन आपको सफल बनाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। संवादहीनता के कारण रिश्तों में दूरी न आने दें।
शुभ नंबर: 9 | शुभ रंग: नीला
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
कुंभ राशि (Aquarius): रचनात्मकता और नवाचार
आपकी इनोवेटिव सोच इस हफ्ते आपको दूसरों से अलग खड़ा करेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आंखों में थकान महसूस हो सकती है इसलिए डिजिटल स्क्रीन से दूरी बनाकर रखें। अपनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ नंबर: 4 | शुभ रंग: आसमानी
उपाय: शनिवार को जरूरतमंदों को काले तिल दान करें।
मीन राशि (Pisces): आध्यात्मिक और मानसिक शांति
मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते धैर्य से काम लेना होगा। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा जिससे मन को शांति मिलेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा।
शुभ नंबर: 2 | शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
