इस दिन से फिर बजने लगेगी शहनाई, जानिए साल 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त की तारीखें
इस साल 2024 खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से हुई जिसका समापन अगले साल यानी 14 जनवरी 2025 को खत्म होगा। जिसके बाद से ही सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। फिर से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी।
- Written By: सीमा कुमारी
नए साल में इस दिन से बजेगी शहनाई,(सौ.सोशल मीडिया )
Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में मांगलिक एवं शुभ कार्यो की शुरुआत शुभ मुहूर्त को देखकर की जाती हैं। चाहे वह शादी-ब्याह हो मुंडन हो या फिर गृह प्रवेश आदि सभी कार्य शुभ मुहूर्त देखे बिना नहीं किए जाते हैं।
इस साल 2024 खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से हुई जिसका समापन अगले साल यानी 14 जनवरी 2025 को खत्म होगा। जिसके बाद से ही सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में कब से शादी ब्याह का मुहूर्त कब- कब हैं?
नए साल में इस दिन से बजेगी शहनाई
सम्बंधित ख़बरें
Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
भोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, खरमास की शुरुआत के साथ शहनाई का शोर थम चुका है। लेकिन, 14 जनवरी 2025 को खरमास की समाप्ति होने जा रही है। इसके बाद फिर से नए साल यानी 2025 में शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी।
जनवरी 2025 विवाह मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, साल 2025 के जनवरी माह में विवाह के शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार हैं। 16 जनवरी, 2025, बृहस्पतिवार 17 जनवरी , 2025, शुक्रवार 18 जनवरी , 2025, शनिवार 19 जनवरी, 2025, रविवार 20 जनवरी , 2025, सोमवार 21 जनवरी , 2025, मंगलवार 23 जनवरी 2025, बृहस्पतिवार 24 जनवरी, 2025, शुक्रवार 26 जनवरी, 2025, रविवार 27 जनवरी, 2025, सोमवार
फरवरी 2025 में विवाह मुहूर्त
साल 2025 में विवाह के लिए कुल 14 शुभ मुहूर्त हैं।
जो कि इस प्रकार हैं- 2 फरवरी, 2025 रविवार 3 फरवरी, 2025 सोमवार 6 फरवरी, 2025 गुरुवार 7 फरवरी, 2025 शुक्रवार 12 फरवरी, 2025 बुधवार 13 फरवरी, 2025 गुरुवार 14 फरवरी, 2025 शुक्रवार 15 फरवरी, 2025 शनिवार 16 फरवरी, 2025 रविवार 18 फरवरी, 2025 मंगलवार 19 फरवरी, 2025 बुधवार 21 फरवरी, 2025 शुक्रवार 23 फरवरी, 2025 रविवार और 25 फरवरी, 2025 मंगलवार।
जानिए विवाह में शुभ मुहूर्त देखना क्यों है जरूरी?
हिंदू धर्म में विवाह के लिए मुहूर्त देखना बेहद जरूरी होता है। कहते हैं कि अगर किसी की शादी गलत मुहूर्त में हो तो पति-पत्नी को वैवाहिक जीवन में बहुत सी परेशानियां और दुख का सामना करना पड़ता है। वहीं, सही मुहूर्त में शादी की जाए तो जीवन सुख और शांति के साथ बीतता है।
