Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले

Blue Moon Rashifal: 31 मई 2026 को आकाश में दुर्लभ ब्लू मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह खगोलीय घटना सिंह राशि समेत 4 राशियों के लिए शुभ फलदायी मानी जा रही है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 30, 2026 | 06:44 PM

ब्लू मून (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Blue Moon Kya Hota Hai: इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बेहद ही अद्भुत संयोग बन रहा है। बताया जा रहा है कि, 31 मई के दिन आसमान में ब्लू मून का दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। यह ब्लू मून स्कॉर्पियो ब्लू मून कहलाएगा।

ज्योतिषयों के अनुसार, 31 मई को ब्लू मून की अद्भुत घटना कुछ राशियों के लिए शुभ समय लेकर आ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं स्कॉर्पियो ब्लू मून के प्रभाव से किन राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं।

क्या है स्कॉर्पियो ब्लू मून?

विज्ञान दृष्टिकोण से किसी भी महीने में जब दो बार पूर्णिमा पड़ती है तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसलिए यह स्कॉर्पियो ब्लू मून कहलाएगा। ये बेहद ही महत्वपूर्ण और अनोखी घटना है।

सम्बंधित ख़बरें

बर्बरीक कौन थे? महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा की कथा, इतिहास, वरदान और खाटू श्याम से संबंध

Purnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें

Adhik Maas Purnima: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत

Sankashti Chaturthi 2026 : जून में कब है विभुवन संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय

किन राशियों के लिए ब्लू मून शुभ रहने वाला है?

  • मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए ब्लू मून शुभ रहने वाला है। बताया जा रहा है कि,ब्लू मून का शुभ संयोग मेष राशि वालों को व्यापार में नए ऑर्डर या बड़े अवसर मिलने की संभावना बन रही है।

रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कानूनी मामलों में किसी मित्र की मदद से समाधान निकल सकता है। परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

  • मकर राशि

मकर राशि के लिए स्कॉर्पियो ब्लू मून सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। हालांकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी।

ये भी पढ़ें-Purnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें

  • मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। घर में विदेशी मेहमानों का आगमन या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार या सहयोग मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद से महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

  • सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है। मित्रों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। लंबे समय से अटकी हुई वाहन या संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं।अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम या नई दोस्ती की शुरुआत संभव है।

Blue moon 31 may 2026 rare blue moon benefits for leo and 4 zodiac signs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 06:44 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Purnima
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.