Vishwakarma Puja 2026: सिर्फ मशीनें ही नहीं, घर की इन चीजों की भी जरूर करें पूजा, तरक्की की है मान्यता

Vishwakarma Puja: विश्वकर्मा पूजा के दिन सिर्फ मशीनों और औजारों की ही नहीं होती है बल्कि घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ खास चीजों की भी पूजा करने की ख़ास परंपरा भी है।
Vishwakarma Puja Ki Mahima
विश्वकर्मा पूजा (सौ.AI)
Published on
Updated on

Vishwakarma Puja Ki Mahima: हर साल की तरह इस बार भी विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह त्योहार खासतौर से, कारीगर, फर्नीचर बनाने वाले, मशीनरी और कारखानों से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन कारखानों और दुकानों के साथ घर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, औजारों और उपकरणों की भी पूजा की जाती है।

कहा जाता है कि जिन साधनों से हमारा काम चलता है, उनकी पूजा करके हम उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं और काम में आने वाली बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। जानिए इस दिन घर पर रखी किन चीजों की पूजा की जानी चाहिए।

घर की किन चीजों की जरूर करें पूजा?

अपने घर की वाहन की करें पूजा

विश्वकर्मा पूजा पर अपने घर की वाहन यानी कार, बाइक, स्कूटी या साइकिल आदि की पूजा करना न भूलें। पूजा करने से इसकी अच्छी तरह सफाई करें। वाहन पर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाकर भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करें। वाहन की पूजा करते समय सुरक्षित यात्रा और दुर्घटनाओं से बचाव की प्रार्थना करें।

कंप्यूटर और लैपटॉप की भी पूजा करें

विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने कंप्यूटर और लैपटॉप की भी पूजा करें। इसके लिए सबसे पहले डिवाइस यानी कंप्यूटर और लैपटॉप पर हल्दी या रोली से तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तरह पूजा करने से करियर में तरक्की और कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर बढ़ते हैं।

सिलाई मशीन, वॉशिंग मशीन की पूजा करें

इस दिन सिलाई मशीन से लेकर दूसरी काम आने वाली मशीनें हैं तो उन्हें साफ करके पूजा कर सकते हैं। विशेष रूप से जिस मशीन से परिवार की आय जुड़ी हो, उसे सम्मान देना विश्वकर्मा पूजा के दिन जरूरी होता है।

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक साधनों की भी पूजा करें

इस दिन घरेलू इलेक्ट्रॉनिक साधनों की भी पूजा जरुर करनी चाहिए। इन उपकरणों मिक्सर, ग्राइंडर, चूल्हे आदि शामिल है।

Vishwakarma Puja Ki Mahima
Vishwakarma Puja:कल चुपचाप कर लें ये 3 खास उपाय, Business से लेकर Dream Home तक खुल सकते हैं किस्मत के रास्ते
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com