

Vishwakarma Puja Business Upay : कल, 17 सितंबर 2026, गुरुवार को पूरे देशभर में विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल मनाई जाती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। ये पर्व खासतौर पर कारखानों में मनाया जाता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद पाने और धन वृद्धि के लिए कुछ उपायों को करने से विश्वकर्मा जी की कृपा से बिजनेस में नई ऊर्जा आती है, ग्राहक बढ़ते हैं और धन लाभ होता है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन एक कलश में जल भरें। इसमें कुछ चांदी के सिक्के डालकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने रख दें। इसके बाद कलश को लाल कपड़े से ढककर कलावा बांधें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसे घर की पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलने की मान्यता है।
कारोबार में तरक्की के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन लक्ष्मी पोटली बनाना शुभ बताया गया है।इसके लिए एक लाल कपड़ा लें। इसमें चार लौंग, चार कपूर, चार चांदी या एक रुपये के सिक्के और चार मुट्ठी चावल रखकर पोटली बना लें और इस पोटली को व्यापारिक प्रतिष्ठान की तिजोरी या गल्ले में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से कारोबार से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं और व्यापार में तरक्की मिलती हैं।
अगर आप लंबे समय से अपने घर बनाने या खरीदने का सपना देख रहे है, तो विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करके श्रद्धापूर्वक 'ॐ आधार शक्तये नमः' मंत्र का जाप करें।मान्यता है कि इस उपाय से घर खरीदने या निर्माण से जुड़ी बाधाओं को दूर करने और मनोकामना पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होता है।