Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए

Vat Savitri Vrat Katha: वट सावित्री व्रत में कुछ विशेष नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इन 7 नियमों को सही तरीके से अपनाने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 11, 2026 | 04:21 PM

वट सावित्री व्रत (Source. Pinterest)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vat Savitri Vrat Rules: वैसे तो, हिंदू सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए कई व्रत रखे जाते हैं, लेकिन वट सावित्री व्रत का अलग ही महत्व है। जो हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन यानी शनि जयंती के दिन मनाई जाती है। इस बार 16 मई को मनाई जा रही है।

वट वृक्ष की पूजा का आध्यात्मिक महत्व

धर्म शास्त्रों में वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा का आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। इस दिन विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इसके अलावा,परिवार पर आने वाले संकट भी दूर होते हैं। यदि आप भी इस वर्ष यह व्रत रखने जा रही हैं, तो पूजा के सटीक समय और शास्त्रों में बताए गए उन 7 अनिवार्य नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, जिनके बिना यह साधना अधूरी मानी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगा पुण्य ही पुण्य!

Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व

Vat Savitri : घर के आसपास बरगद का पेड़ नहीं है तो ऐसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा, नियम नोट कर लीजिए

Shani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप

हर व्रती को पता होने चाहिए ये नियम

  • वट वृक्ष की परिक्रमा

वट सावित्री व्रत की पूजा में वट वृक्ष की कम से कम 7 या 108 बार परिक्रमा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। परिक्रमा के दौरान कच्चा सूत वृक्ष के तने पर लपेटना आवश्यक होता है, जिससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

  • बाँस के पंखे का दान

पूजा सामग्री में बाँस का पंखा (बेना) अवश्य शामिल करें। पूजा के बाद इस पंखे से वट वृक्ष को हवा दी जाती है और फिर इसे दान करने की परंपरा निभाई जाती है, जो पुण्यदायी मानी जाती है।

  • भीगे चने का भोग

इस व्रत में भीगे हुए चने का विशेष महत्व होता है। इसे प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है और व्रत खोलते समय इसी का सेवन किया जाता है।

  • सोलह श्रृंगार

व्रती महिलाओं के लिए इस दिन सोलह श्रृंगार करना शुभ माना जाता है। लाल या पीली साड़ी पहनना उत्तम है, जबकि काले वस्त्रों का त्याग करना चाहिए।

  • अर्घ्य देने की विधि

वट वृक्ष की जड़ में कच्चा दूध और जल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से पितरों और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

  • सुहाग सामग्री दान

पूजा के बाद सास या किसी वरिष्ठ सुहागिन महिला को वस्त्र, फल और सुहाग सामग्री का बायना देना चाहिए। उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें-Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगा पुण्य ही पुण्य!

  • कथा श्रवण

व्रत के दौरान वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनना या पढ़ना आवश्यक है। बिना कथा श्रवण के व्रत पूर्ण फलदायी नहीं माना जाता।

  • पूजा के समय क्या न करें

सूर्यास्त के बाद वट वृक्ष की पूजा या स्पर्श नहीं करना चाहिए। व्रत के दौरान मन में क्रोध या द्वेष नहीं रखना चाहिए। स्वास्थ्य ठीक न होने पर निर्जला व्रत की बजाय फलाहार करना उचित माना जाता है।

Vat savitri vrat saturday 7 special rules note immediately

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 04:21 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Religion News
  • Vat Savitri
  • Vat Savitri Vrat Pooja Vidhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.