Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगा पुण्य ही पुण्य!

Apara Ekadashi Vrat:अपरा एकादशी के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से अत्यंत पुण्य प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही दान से भगवान विष्णु की कृपा होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 11, 2026 | 02:54 PM

भगवान विष्णु (सौ.Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Apara Ekadashi Par Kya Daan Karein: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी इस बार 13 मई को है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित अपरा एकादशी व्रत सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को कई यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यही नहीं, इस दौरान श्रद्धा और विधि से पूजन करने से समस्त पापों से मुक्ति भी मिलती है।

अपरा एकादशी दान का विशेष महत्व है

धर्म ग्रथों में एकादशी तिथि में दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन कुछ चीजों का दान शुभ एवं फलदायी माना जाता है। इस दिन किया गया व्रत और दान अश्वमेध यज्ञ और तीर्थ स्नान के समान पुण्य मिलता है।

अपरा एकादशी पर किन चीजों का दान करना फलदायी?

  • जल का दान करें

ज्योतिषयों के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन जल या शरबत का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन जल का दान करेंगी तो अत्यंत पुण्यकारी हो सकता है। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को पानी या शरबत जरूर पिलाएं। इस उपाय से विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व

Vat Savitri : घर के आसपास बरगद का पेड़ नहीं है तो ऐसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा, नियम नोट कर लीजिए

Shani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप

Jyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!

  • फल और गुड़ का दान करें

शास्त्रों में बताया गया है कि,अपरा एकादशी के दिन मौसमी फलों और गुड़ का दान करना भी बड़ा शुभ एवं पुण्यदाई माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फल और गुड़ का दान करने से घर-परिवार में मिठास बनी रहती है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। आप इस दिन खरबूजा, तरबूज या अन्य मौसमी फलों का दान कर सकते हैं।

  • अन्न दान करें

इस दिन मौसमी फलों और गुड़ के अलावा, आप अन्न दान भी कर सकते हैं। शास्त्रों में अन्न दान को सबसे बड़ा दान बताया गया है। यदि आप अपरा एकादशी के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को चावल, गेहूं, दाल या अन्य खाद्य सामग्री का दान करें तो यह अत्यंत फलदायी हो सकता है। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व

  • वस्त्र दान करें

अपरा एकादशी के दिन यदि आप किसी जरूरतमंद को वस्त्रों का दान करती हैं तो यह आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि वस्त्रों का दान करने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है और जीवन में समृद्धि आती है। यदि संभव हो तो दान में पीले वस्त्र दें।

  • धन का दान करें

इस दिन धन का भी दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और विष्णु जी का आशीर्वाद भी मिलता है। इस दिन आपको अपनी सामर्थ्य अनुसार धन किसी जरूरतमंद को अवश्य दान में देना चाहिए।

Apara ekadashi 2026 donate these things on apara ekadashi to get blessings and punya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 02:54 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Ekadashi Fast
  • Lord Vishnu
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.