Vastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Vastu Tips Of Watch: घड़ी पहनना एक वक्त पर समय की मांग थी, लेकिन आज के समय में घड़ी पहनना महज एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। क्या आपको पता है कलाई पर पहने जाने वाली घड़ी और वास्तु का सीधी कनेक्शन है।
- Written By: रीता राय सागर
वास्तु टिप्स (फोटो.एआई)
Watch Vastu Tips for Positivity: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी पहनने का तरीका, उसका रंग व उसका आकार जैसी छोटी-छोटी चीजों से हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह हमारे भाग्य और ऊर्जा को प्रभावित करता है।
कई बार हम अनजाने में छोटी-छोटी गलतियां करते रहते हैं, जिसके कारण घर में नकारात्मकता बढ़ती है और बुरा समय शुरू हो जाता है।
घड़ी से संबंधित ध्यान रखने योग्य बातें
-
प्लास्टिक या सस्ती चेन वाली घड़ी पहनने की गलती
कहते है पैसा ही पैसे को खींचता है। इसलिए एक अच्छी घड़ी में इन्वेस्ट करें। मेटल की चेन वाली घड़ी पहनना सबसे शुभ होता है। प्लास्टिक या सस्ती चेन वाली घड़ी सकारात्मक ऊर्जा को रोकती है और आर्थिक तंगी बढ़ा सकती है। वास्तु की मानें, तो मेटल की चेन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और धन संबंधी बाधाएं दूर करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan : राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 5 शुभ काम, भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की है मान्यत
Sawan 2026: सावन में रोज करें शिव चालीसा का पाठ, महादेव की कृपा से दूर होंगे संकट और पूरी होंगी मनोकामनाएं
शिवलिंग की पूरी नहीं, आधी परिक्रमा ही क्यों की जाती है? जानें चंद्राकार परिक्रमा का रहस्य और सही नियम
अगस्त में बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, सावन सोमवार और प्रदोष व्रत एक साथ, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
-
घड़ी के डायल का साइज
वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथ में घड़ी पहनते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घड़ी का डायल मीडियम साइज का हो। घड़ी का बड़ा डायल जीवन और करियर पर बुरा असर डालता है। इसकी वजह से आए दिन आपके जीवन में मुसीबतें बनी रह सकती है।
-
घड़ी की बेल्ट
न केवल घड़ी के डायल का साइज बल्कि घड़ी का बेल्ट भी वास्तु के अनुसार, आपके जीवन पर असर करता है। कुछ लोग फैशन में ढीले पट्टे वाली घड़ी हाथ में पहनते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत है। हाथ में हमेशा परफेक्ट फीटिंग वाली घड़ी ही पहननी चाहिए, क्योंकि घड़ी का पट्टा ढीला होने पर एकाग्रता में कमी आती है।
-
किस कलाई पर पहननी चाहिए घड़ी
घड़ी हमेशा बाएं हाथ की कलाई पर बांधनी चाहिए। दाएं हाथ में घड़ी पहनने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है। अगर कोई व्यक्ति उल्टे हाथ से काम करता है यानी लेफ्टी हो, तो उसे दाएं हाथ में घड़ी पहननी चाहिए। गलत हाथ में घड़ी पहनने से निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है और भाग्य में बाधा आ सकती है।
-
दूसरों को कभी न दें अपनी घड़ी
दूसरे व्यक्ति की घड़ी पहनना या अपनी घड़ी किसी और को देना वास्तु के अनुसार, अशुभ माना जाता है। हर व्यक्ति की ऊर्जा अलग होती है, इसलिए दूसरों की घड़ी पहनने से उनकी नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में आ सकती है और जब आप अपनी घड़ी किसी को देते हैं, तो आपकी सकारात्मक ऊर्जा उनके जीवन में चली जाती है। अपनी घड़ी हमेशा निजी रखें और दूसरों को अपनी घड़ी ना दें।
ये भी पढे़ं- Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!
-
इन बातों का भी रखें ख्याल
घड़ी पहनने से शनि ग्रह प्रसन्न रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और भाग्य का साथ मिलता है। इन छोटी-छोटी आदतों को सुधारकर आप नकारात्मकता को दूर कर अपने जीवन में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। वास्तु में घड़ी पहनने के ही नहीं, बल्कि घड़ी उतारने के भी नियम बताए गए हैं। हाथ से घड़ी उतारकर कभी भी बिस्तर पर या तकिए के नीचे नहीं रखनी चाहिए। इससे तरक्की में बाधा आती है।
