मां दुर्गा (सौ.AI)
Durga Ashtami 2026 Date And Time:मां दुर्गा की उपासना के लिए मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। हर महीने में आने वाली शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस बार वैशाख महीने की दुर्गाष्टमी का व्रत 24 अप्रैल को किया जाएगा।
मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को किया जाता है, जो मां दुर्गा को समर्पित है। यह व्रत अपार धन-वैभव, सुख-शांति, वैवाहिक जीवन में खुशहाली और शत्रुओं पर विजय प्रदान करता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा से कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2026 वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 23 अप्रैल को रात 8 बजकर 49 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 24 अप्रैल को रात 7 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) का व्रत शुक्रवार 24 अप्रैल को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-Tulsi Drying Signs: खतरे की घंटी! भूलकर भी न करें इन संकेतों को नजरअंदाज।