Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tulsi Plant : घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम

Tulsi Plant Vastu Shastra: क्या घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ माना जाता है? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधों की सही संख्या, उन्हें रखने की उचित दिशा और वे जरूरी नियम।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 23, 2026 | 05:23 PM

तुलसी पौधे से जुड़े वास्तु नियम (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tulsi Plant At Home: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। हर एक हिंदू घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है और नियमित रूप से पूजा होती है। धार्मिक नजरिए के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में ही तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

यही नहीं वास्तु में इसकी सही दिशा और इसे रखने के स्थान के बारे में बताया गया है। यूं कहा जाए कि सदियों से हिंदू परंपराओं का अनमोल हिस्सा रहा तुलसी का पौधा न केवल एक पवित्र जड़ी-बूटी है, बल्कि सकारात्मकता का प्रतीक भी है।

कई बार इस पौधे को लेकर मन में एक सवाल आता है कि क्या घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे लगाए जा सकते हैं? आइए आपको बताते हैं वास्तु से जुड़े इस सवाल के सही जवाब के बारे में।

सम्बंधित ख़बरें

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर तुलसी के ये 5 उपाय बदल देंगे किस्मत, धन की कभी नहीं होगी कमी

Lord Vishnu Puja : देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय

एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर

घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे लगाना चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी के पौधे लगाने की बात करें तो आप घर में एक से ज्यादा पौधे लगा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि आप इन्हें विषम संख्या में ही लगाएं जैसे कि 3, 5 या 7 पौधे एक साथ लगाने शुभ माने जाते हैं।

आप बहुत ज्यादा पौधे भी न लगाएं क्योंकि ये तुलसी वन बन जाता है और इन सभी पौधों की सही देखभाल न करने से इसकी पूजा के पूर्ण फल भी नहीं मिलते हैं।

तुलसी के पौधे से जुड़े क्या है वास्तु नियम?

  • साफ स्थान पर लगाए

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे आप घर के आंगन या बालकनी में ही लगाएं। इसे आप छत में भी लगा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि तुलसी को हमेशा साफ स्थान पर ही रखें। आप भूलकर भी तुलसी के पौधे को घर की गलत दिशा में न लगाएं इससे आपको पूजा के लाभ की जगह नुकसान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें– Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर तुलसी के ये 5 उपाय बदल देंगे किस्मत, धन की कभी नहीं होगी कमी

  • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल न दें

घर में लगा तुलसी का पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए और आपको इसे नियमित जल देना चाहिए। रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं देना चाहिए क्योंकि इस दिन माता तुलसी भी विष्णु जी के लिए निर्जला उपवास करती हैं। अगर आप भी घर में तुसली का पौधा रखती हैं तो इसकी सही देखभाल जरूरी है और आपको हमेशा इसके लिए कुछ वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।

  • तुलसी के पौधे के ना हो कूड़ेदान या गंदगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान या फिर फैली हुई गंदगी नहीं होनी चाहिए। तुलसी के पौधे के पास गंदगी होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह उतना नहीं होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

Tulsi plant multiple tulsi plants vastu rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 05:23 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Religion News
  • Tulsi ke Upay

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.