आज विशेष योग है ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’ का, इन 5 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत!
Lucky Zodiac Signs:आज 22 नवंबर को शनि, चंद्रमा और गुरु के केंद्र त्रिकोण योग के साथ ज्येष्ठा नक्षत्र में सुकर्मा योग बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग पांच राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य!( सौ.सोशल मीडिया)
Kendra Trikona Rajyog 2025 : सनातन धर्म में ज्योतिष-शास्त्र का विशेष महत्व होता हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता, न्याय के देवता माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मां के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य दिखता है। आज 22 नवंबर को एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने वाला है।
ज्योतिषयों के अनुसार, आज शनि, चंद्रमा और गुरु के बीच केंद्र त्रिकोण योग बन रहा है। इसके अलावा आज नक्षत्र के संयोग में सुकर्मा योग भी बन रहा है। आज शनिवार है। ये दिन शनि देव को समर्पित है। इसके अलावा, आज चंद्रमा वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में चंद्रमा की युति बृहस्पति ग्रह के साथ बन रही है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, यह योग पांच राशि के जातकों को बहुत लाभ दे सकता है। इन राशियों को गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। करियर में उन्नति के योग भी बन रहे है। ऐसे में आइए जान लेते है इन लकी राशियों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य!:
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए केंद्र त्रिकोण योग बेहद विशेष रह सकता है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आज केंद्र त्रिकोण योग बनने के कारण मेष राशि वालों जातक का भाग्य चमक सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रह सकता है। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहने वाले है। नए व्यवसाय में प्रगति मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए केंद्र त्रिकोण योग बनने के कारण आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज मां लक्ष्मी की कृपा रह सकती है। नौकरी में स्थिति अनुकूल रह सकती है। मित्रों के सहयोग से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा है।
सिंह राशि
आज सिंह राशि वालों का भी दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक पक्ष से लाभ मिलने के योग है। वरिष्ठ लोगों का साथ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-विवाह पंचमी के दिन जरूर करें ये 5 काम, सदा भरा रहेगा धन का भंडार!
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। मनोरंजन और सुख-साधनों पर धन खर्च कर सकते है। धार्मिक गतिविधियों में मन लग सकता है।
