- Hindi News »
- Religion »
- Today Horoscope 07 November 2024
इन 6 राशियों के लिए अनुकूल रहेगा आज का दिन, वृषभ-सिंह-मकर समेत ये राशियां रहे सतर्क
07 नवम्बर 2024 को गुरूवार का दिन है जो भगवान श्रीहरि को समर्पित है। कुछ राशियों के लिये यह दिन खास रह सकता है जबकि कुछ राशियों को आज विशेष सावधानी रखने से लाभ मिल सकता है।
- Written By: रीना पंवार

(फाइल फोटो)
आज का भविष्य – गुरूवार 07 नवम्बर 2024 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। प्रत्येक राशि किसी न किसी ग्रह के अधीन होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 07 नवम्बर 2024 को गुरूवार का दिन है जो भगवान श्रीहरि और बृहस्पति ग्रह को समर्पित है।
गुरूवार के दिन भगवान श्रीहरि की आराधना करने से सुख, समृद्धि और सफलता मिलती है। साथ ही जीवन से सारी बाधाएं दूर होती है। आइये जानते हैं गुरूवार, 07 नवम्बर का दिन किन-किन राशियों के लिए रहेगा खास और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज रखनी चाहिये विशेष सावधानी-
मेष-
समय पर मदद न मिलने से आज आपको निराशा होगी। भावुकता में लिये गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे। पुराना कोई कार्य बनने की पूरी संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Weekly Horoscope 15-21 March: चैत्र नवरात्रि और खरमास का आरंभ, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए यह सप्ताह
Birthday Horoscope 14 March: आज जन्मे लोगों के लिए खुशखबरी, मकर और कुंभ को मिलेगी आर्थिक उन्नति!
Aaj Ka Rashifal 14 March: शनिवार को इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव! क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?
वृषभ-
आज मित्रों से आपकी कहासुनी हो सकती है और सहकर्मी भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। श्रम करने से अभीष्ट की प्राप्ति होगी। नौकर चाकरों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन-
आज आर्थिक मामलों के लिए आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक योजना में परिवर्तन हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। निजी कार्यों में खर्च करेंगे।
कर्क-
आज प्रतियोगी परीक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। कोई भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा। आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा।
सिंह-
लेनदेन को लेकर आज आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं, सावधान रहें। वाहन चलाने में भी सावधानी रखें। प्रियजनों से विवाद को टालना हितकर होगा। व्यर्थ व्यय भी होगा।
कन्या-
दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज व्यापार में नये लोग आपके साथ आ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव भी लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। कोई पुराना कार्य बनेगा जिससे सन्तोष मिलेगा।
तुला-
आज लेनदेन का कोई मामला सुलझ सकता है जिससे चैन की सांस लेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं पर भी खर्च होगा। जोखिम के कार्यों में रूचि रहेगी, किसी मनोकांक्षा की पूर्ति होगी।
वृश्चिक-
आज अनुभव की कमी से लाभ की कोई योजना हाथ से निकल सकती है। आज अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे। किये गये प्रयासों में लाभ होगा।
धनु-
आप साझेदारी में कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे। भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी। संपत्ति विवाद का समाधान होगा।
मकर-
युवाओं को कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी। कार्यों में जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। धार्मिक यात्रा का योग है। आज अनावश्यक परिश्रम होगा।
कुम्भ-
दिन आपके लिए शुभ रहेगा लेकिन अनुशासन की कमी से आपके कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है। आज अच्छे अवसर सामने आयेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा तथा मनोनुकूल काम भी बनेगा।
मीन-
आज कोई पुराना विवाद हल होगा जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी। लाभ भी होगा लेकिन कम। आपकी तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर कंट्रोल रखें। यात्रा करना सुखद रहेगा।
आज जन्म लिये जातक का फल-
आज जन्म लिया जातक बुद्धिमान और मिलनसार होगा। इनके स्वाभाव में क्रोध का भाव रहेगा। निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। ये किसी के अधिनस्थ काम करना पसंद नहीं करेंगे, इनका भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा।
व्यापार भविष्य-
ज्येष्ठ शुक्ल दशमीं को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, मोती, पुखराज, अलसी, उड़द, घी, तिल, गुड़, खांड़, रूई और कपास में तेजी होगी। वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें। भाग्यांक 3725 है।
Today horoscope 07 november 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Consumer Rights Day: 1 रुपए की टॉफी हो या लाखों की कार; दुकानदार ने ठगा तो इंसाफ दिलाएंगे ये हक!
Mar 15, 2026 | 04:18 AMAaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













