वैवाहिक जीवन में आई खटास दूर करने के लिए ‘रंग पंचमी’ के दिन करें ‘ये’ उपाय, सफेद मिठाई के भोग से धन-धान्य में होगी वृद्धि
रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं। इस दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें गुलाल भी लगाया जाता है। इसके अलावा, इस दिन के लिए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं
- Written By: सीमा कुमारी
रंग पंचमी के दिन करे ये विशेष उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Rang Panchami Upay: 19 मार्च को रंग पचमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। आपको बता दें, इस त्यौहार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं। रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें गुलाल भी लगाया जाता है।
इसके साथ ही ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर रंग पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के कई कष्टों से मुक्ति मिलती है, तो आइए जानते हैं रंग पंचमी के दिन कौन-कौन से उपाय करना लाभप्रद हो सकता है।
रंग पंचमी के दिन करे ये विशेष उपाय
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
Lord Jagannath Mystery: न पलकें, न कान, अधूरे हाथ… आखिर क्यों ऐसा है भगवान जगन्नाथ का स्वरूप
रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। उन्हें लाल गुलाल चढ़ाना चाहिए, कनकधरा स्तोत्र का पाठ भी करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा भी करना शुभ माना जाता है। उन्हें लाल वस्त्र चढ़ाना चाहिए और लाल चंदन लगाना चाहिए इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
रंग पंचमी के दिन पीले वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की एक गांठ लेकर उसे अच्छे से बांधकर माता लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करनी चाहिए। पूजा के बाद उसे तीजोरी में रखना शुभ होता है कहते है ऐसा करने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है।
इस दिन माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या सफेद खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करनी चाहिए और साथ ही भगवान विष्णु का नाम लेकर लाल रंग का धागा बांधना चाहिए। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
इस दिन पीले रंग की कौड़ी पर्स में रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
