Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छठी मैया को खुश करने के लिए चढ़ाएं ये 9 फल, छठी मैया होंगी प्रसन्न

chhathi maiya favourite fruit:मान्यता है कि कुछ विशेष फल छठ मैया को बहुत प्रिय है। यही नहीं इन फलों के बिना छठ की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Oct 27, 2025 | 06:27 PM

इन फलों के बिना अधूरी होती है छठ पूजा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhath Puja 2025: सूर्यदेव की उपासना का महापर्व छठ पूजा मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सिर्फ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में बसे भारतीय समुदाय द्वारा बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया जाता है।

जिसके माध्यम से वे अपने परिवार की खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते है। यह पर्व अब प्रवासी भारतीयों की सांस्कृतिक पहचान का एक मजबूत प्रतीक बन गया है। यह लोक परंपरा और धार्मिक आस्था का त्योहार है।

इसे सुहागिन महिलाओं पति और संतान की मंगल कामना के लिए करती है। खरना पूजन के बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस व्रत में अर्पित किए जाने वाले फल और प्रसाद का विशेष महत्व माना जाता है।

मान्यता है कि कुछ विशेष फल छठ मैया को बहुत प्रिय है। यही नहीं इन फलों के बिना छठ की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन फलों के बारे में, जिनको छठ पूजा का अभिन्न हिस्सा माना जाता है।

इन फलों के बिना अधूरी होती है छठ पूजा

सुथनी

छठ की पूजा सुथनी के बिना अधूरी मानी जाती होती है। सुथनी बहुत शुद्ध और पवित्र फल होता है। ये फल छठ मैया और सूर्यदेव दोनों को बहुत प्रिय है। सनातन लोक परंपरा के अनुसार, छठ की पूजा में अगर सुथनी चढ़ाई जाती है, तो दीर्घायु, समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सुपारी

छठ पूजा में सुथनी के अलावा सुपारी का होना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि, सुपारी हर शुभ कार्य की तरह छठ पूजा में भी सुपारी उपयोग की जाती है। यह मंगल, समर्पण और स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है। छठ की पूजा में सुपारी चढ़ाने से जीवन में शुभता और परिवार में सौहार्द्र बना रहता है।

मिश्रीकंद

छठ मैया की पूजा में मिश्रीकंद का एक विशेष स्थान है। यह फल जीवन में मधुरता और सकारात्मकता का प्रतीक है। अपने मीठे स्वाद और पौष्टिक गुण की वजह से फल प्रसाद का अहम हिस्सा है।

शकरकंद

छठ की पूजा में शकरकंद भी रहता है। मान्यता है कि शकरकंद चढ़ाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, जिससे घर में स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है. बिहार में इसे अल्हुआ भी कहा जाता है।

सिंघाड़ा

छठ पूजा की टोकरी में सिंघाड़ा रखना शुभ माना जाता है। इसे खाने से शरीर को उर्जा और ताजगी मिलती है। सिंघाड़ा जल में उगने वाला फल है।

नारियल

छठ की पूजा में नारियल चढ़ता है। मान्यता है कि छठी मैया को अगर नारियल चढ़ाया जाता है, तो सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं और घर में धन-धान्य बढ़ता है।

केला

केला सबसे पवित्र फलों में गिना जाता है। धर्म शास्त्रों मे बताया गया कि केले में भगवान विष्ण वास करते है। छठ मैया की पूजा में केला शामिल किया जाता है, तो घर में समृद्धि और संतान सुख बना रहता है।

गन्ना

गन्ने का छठ महापर्व में विशेष महत्व है। छठ पूजा के दौरान गन्ने का मंडप बनाकर उसके नीचे दीप जलाया जाता है। यह कोसी भरने की रस्म का भाग है. गन्ना सुख, शांति का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें-प्रेमानंद जी महाराज से मिलना चाहते हैं, तो यहां जानिए सबसे आसान तरीका

डाभ नींबू

डाभ नींबू छठ मैया का सबसे प्रिय फल है। ऐसा माना जाता है कि यह एक सत्य फल है, इसलिए छठ मैया की पूजा में इसे चढ़ाना शुभ होता है।

To please chhathi maiya offer these 9 fruits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 06:27 PM

Topics:  

  • Chhath Puja
  • Diwali Puja
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रेमानंद जी महाराज से मिलना चाहते हैं, तो यहां जानिए सबसे आसान तरीका

2

छठ के कोसी पूजन में बिल्कुल न करें ये गलतियां, अधूरी रह जाएगी आपकी आराधना

3

तुलसी विवाह पर करें ये काम, विवाह के बनेंगे योग, चट मंगनी पट विवाह के उपाय!

4

आज छठ पूजा का संध्या अर्घ्य, जानिए पटना, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ शहरों में सूर्यास्त का समय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.