हरतालिका तीज के लिए कैसे हो हाथों की मेहंदी का रंग गाढ़ा ! आजमाएं ये आसान नुस्खे
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं मेहंदी भी रचाती हैं। मान्यता है कि जिस महिला की मेहंदी गाढ़ी रचती है उसे पति और ससुराल से काफी स्नेह मिलता है।
- Written By: रीना पंवार
(सौजन्य सोशल मीडिया)
महिलाओं द्वारा रखे जाने वाले व्रतों में ‘हरतालिका तीज’ (Hartalika Teej 2024) व्रत विशेष महत्व रखता हैं। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं, जिनमें से मेहंदी रचाना भी एक प्रमुख श्रृंगार है। मान्यता है कि जिस महिला की मेहंदी गाढ़ी रचती है उसे पति और ससुराल वालों से काफी स्नेह मिलता हैं।
ये तो हुई मान्यता की बात लेकिन डार्क मेहंदी हाथों पर काफी सुंदर लगती है। ऐसे में आइए आज आपको ऐसे 5 ट्रिक्स बताते हैं जिनकी मदद से मेहंदी के रंग को गाढ़ा किया जा सकता है।
नींबू और चीनी
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू और चीनी के घोल के इस्तेमाल से भी मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस घोल को लगाने से मेहंदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है और इससे उसका रंग गहरा हो जाता है। चीनी की चिपचिपाहट मेहंदी को त्वचा से चिपकाए रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
सरसों का तेल
मेहंदी छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। हो सके तो कम से कम 10 से 12 घंटे तक हाथों पर पानी का इस्तेमाल करने से बचें। साबुन के इस्तेमाल से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। मेहंदी छुड़ाने के बाद सरसों के तेल को हाथों पर मल लें।
बाम से गहरा होगा मेहंदी का रंग
मेहंदी जब सूखने लगे तो ऊपर से बाम लगा दें। ऐसा करने से भी मेहंदी डार्क रचती ही। दुल्हन को मेहंदी लगाने वाले अक्सर मेहंदी पर इसी वजह से बाम लगाने की सलाह देते हैं।
लौंग का धुंआ करेगा कमाल
मेहंदी को डार्क रचाने के लिए पहले नींबू-चीनी का रस लगाएं। इसके बाद मेहंदी को लौंग के धुएं से सेकें। इसके लिए तवे पर कुछ लौंग रखें जब इसमें से धुंआ निकलने लगे तो इस धुएं पर हाथ सेकें। हालांकि थोड़ी दूरी बनाए रहें ताकि आपके हाथ जलें नहीं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी डार्क रचेगी।
चूने का करें इस्तेमाल
मेहंदी सूख जाने के बाद एक चुटकी चूना लें और इसे थोड़े पानी में मिला लें। इसके बाद हाथों पर इसे अप्लाई करें, आप पाएंगी कि मेहंदी का रंग गहरा रचकर आया है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
हाथों पर मेहंदी का चटक रंग लाने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की मेहंदी का इस्तेमाल करें। जितना ज्यादा समय तक आप मेहंदी को लगाकर रखेंगे, रंग उतना ही गहरा होगा। इसके अलावा मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 6-8 घंटे तक हाथों को न धोएं। ऐसे में, बेहतर होगा कि गहरे रंग की मेहंदी रचाने के लिए इसे रात में लगाकर सो जाएं और सुबह वॉश कर लें।
लेखिका- सीमा कुमारी
