हरतालिका तीज श्रृंगार (सौ,डिजाइन फोटो)
हरतालिका तीज का व्रत आने वाले दिन 6 सितंबर यानि शुक्रवार को रखा जाएगा इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं। हरितालिका तीज व्रत को पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखती हैं तो वहीं पर कुंवारी कन्याएं मनचाहे पति पाने की इच्छा से व्रत रखती है। इस दिन पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार का महत्व होता हैं तो वहीं पर इस दिन कई महिलाएं व्रत के लिए तैयार होती हैं लेकिन कम ही लोगों को जानकारी होती हैं कि, इस दिन क्या पहनें और क्या लगाएं। हरतालिका व्रत के दौरान किन चीजों को पहनना शुभ माना जाता हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में…
हरतालिका तीज व्रत के दौरान इन चीजों को लगाना या पहनना शुभ माना जाता है जो इस प्रकार है..
1- मेहंदी
मेहंदी लगाना, हरतालिका व्रत के दौरान शुभ माना जाता हैं इसके लेकर मान्यता यह हैं कि, इसका गहरा रंग पति के प्रेम का प्रतीक होता है। मेहंदी का जितना गहरा रंग होगा उतना ही पति का पत्नी के लिए प्यार मिलेगा। इसके लिए ऐसे में हरतालिका तीज से एक दिन पहले मेहंदी लगाई जा सकती है ताकि तीज पर मेहंदी लगे हाथों के साथ पूजा में बैठा जा सके।
2-चूड़ी और बिछुए
हरतालिका तीज व्रत की पूजा में सुहागिन महिलाओं को चूड़ी और बिछुए पहनना शुभ माना जाता है। खासतौर से बिछुए हिंदू धर्म में विवाहित होने की पहचान होते हैं,इनसे पैरों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
3- पायल
हरतालिका तीज व्रत की पूजा में सुहागिन महिलाओं को पांव में पायल (Payal) पहनना भी इस दिन शुभ होता है. पायल की छनक शुभता का प्रतीक होती है और विवाहित महिलाओं पर खूब फबती भी है.
4- साड़ी और लहंगा
हरतालिका तीज व्रत की पूजा में सुहागिन महिलाओं को साड़ी या लहंगा पहनना अच्छा माना जाता है। इस दिन पूजा में साड़ी या लहंगा लाल, गुलाबी या संतरी रंग का बेहद अच्छा लगता है,हरे रंग को भी चुना जा सकता है।
5- मंगलसूत्र
हरतालिका तीज व्रत की पूजा में सुहागिन महिलाओं को मंगलसूत्र और सिंदूर के बगैर विवाहित महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। काले मोती वाला मंगलसूत्र (Mangalsutra) और मांग में भरा हुआ सिंदूर त्योहार की शोभा बढ़ा देता है।
6- अंगूठी
हरतालिका तीज व्रत की पूजा में सुहागिन महिलाओं को अंगूठी भी पहनना शुभ माना जाता है। यह अंगूठी पति की पहनाई हुई हो तो बेहद शुभ होती है. इससे हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं।
7- गजरा
हरतालिका तीज व्रत की पूजा में सुहागिन महिलाओं को बालों पर इस मौके पर गजरा लगाना शुभ माना जाता है। इस तरह पारंपरिक रूप से तैयार होने पर हरतालिका तीज पर महिलाओं की खूबसूरती और निखर जाती है।