गुरुवार की शाम करें ये उपाय, घर से दूर होगी नेगेटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि के बनेंगे नए रास्ते!
Guruwar Ke Upay: यदि घर में बार-बार कलह, तनाव या कामों में रुकावट आ रही हो, तो गुरुवार की शाम कुछ सरल उपाय करने से वातावरण में शांति और सुख-समृद्धि का संचार होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
गुरुवार की पूजा (सौ.AI)
Guruwar Ki Shaam Ke Upay For Good Fortune: हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। धार्मिक मत है कि इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिसकी वजह से उसे जीवन की सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है।
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और नकारात्मकता दूर करने में सहायक माने जाते है। यदि घर में बार-बार कलह, तनाव या कामों में रुकावट आ रही हो, तो गुरुवार की शाम कुछ सरल उपाय करने से वातावरण में शांति और सुख-समृद्धि का संचार होता है।
गुरुवार की शाम करें ये 5 आसान उपाय
-
केले के पेड़ की पूजा
ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार की शाम केले के पेड़ के पास घी का दीपक जलाकर हल्दी और जल अर्पित करें। धार्मिक ग्रथों में बताया गया है कि,केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!
Ashadh Maas 2026 : कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानिए इस महीने क्या करें क्या नही
Chanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
गुरुवार की शाम केले के पेड़ के पास घी का दीपक जलाकर हल्दी और जल अर्पित करें। साथ ही पीले फूल चढ़ाकर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से निजात मिलती है।
-
भगवान विष्णु की पूजा
कहते है गुरुवार की शाम केले के पेड़ के अलावा तुलसी के पास और घर के मंदिर में दीपक जलाएं, भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।
-
मंत्रों का जाप
गुरुवार की शाम भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इससे मन शांत होता है और जीवन की समस्त परेशानियां दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें-किस दिन शुरू हो रही है चैती छठ? विधिवत व्रत से संतानप्राप्ति से लेकर आरोग्य का वरदान देंगी छठी मैया
-
मुख्य द्वार पर दीपक
घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सूर्यास्त के समय घर के मुख्य द्वार पर घी या तेल का दीपक जलाएं।
-
पीली वस्तुओं का दान
गुरुवार को चने की दाल, हल्दी, या पीले कपड़े का दान करें, जो बहुत शुभ माना जाता है।
