Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘तुलसी विवाह’ की ये है सही तिथि, विधिवत पूजा से सुखी हो जाएगा वैवाहिक जीवन

सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। तुलसी विवाह के दिन से मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मत है कि तुलसी माता की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 01, 2024 | 08:22 PM

तुलसी विवाह' की ये है सही तिथि

Follow Us
Close
Follow Us:

Tulsi Vivah 2024: सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। तुलसी विवाह के दिन से मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर, बुधवार के दिन मनाया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग सुख-समृद्धि की देवी तुलसी माता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही तुलसी विवाह भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि तुलसी माता की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए तुलसी विवाह की सही डेट, शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

इसे भी पढ़ें:छठ पूजा इस दिन से, जानिए कौन हैं छठी मैया महाभारतकाल से इसका क्या है संबंध

सम्बंधित ख़बरें

Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी

Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल

FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला

भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

 

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 12 नवंबर 2024 को शाम 4.04 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 13 नवंबर 2024 को दोपहर 1.01 मिनट पर समाप्त होगी।

गोधूलि बेला का समय – शाम 5:28 – 05:55 (13 नवंबर)

देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का मुहूर्त – शाम 5:29 – 5:55 (12 नवंबर), मान्यता अनुसार कुछ लोग देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी और शालीग्राम जी के विवाह की परंपरा निभाते हैं।

ऐसे करें तुलसी विवाह पूजा

तुलसी विवाह के लिए एक चौकी पर आसन बिछा कर तुलसी और शालीग्राम की मूर्ति स्थापित कर लें उसके बाद चौकी के चारों और गन्ने का मण्डप सजाएं और कलश की स्थापना करें।।

सबसे पहले कलश और गौरी गणेश का पूजन करें। फिर माता तुलसी और भगवान शालीग्राम को धूप, दीप, वस्त्र, माला, फूल चढ़ाएं। उसके बाद माता तुलसी को श्रृगांर के सामान और लाल चुनरी चढ़ाएं।

पूजा के बाद तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करें। उसके बाद हाथ में आसन सहित शालीग्राम को लेकर तुलसी के सात फेरे लें। फेरे पूरे होने के बाद भगवान विष्णु और तुलसी की आरती करें। पूजा के बाद प्रसाद बाटें।

तुलसी पूजा मंत्र

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी।

आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी विवाह की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से ऐसा करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा व्यक्ति की सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।

इसे भी पढ़ें:भाई दूज की तिथि को लेकर कन्फ़्यूजन ! यहां देखें सही तिथि और मुहूर्त   

 

This is the exact date of tulsi vivah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2024 | 08:22 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.