भाई दूज की यह है सही तिथि, जानिए तिलक का सबसे शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
Bhai Dooj Kab Hai:भाई और बहन के स्नेह से जुड़ा भाई दूज का पावन पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में यह पर्व विशेष महत्व रखता है। जानिए इस साल कब है?
- Written By: सीमा कुमारी
भाई दूज कब है? (सौ.सोशल मीडिया)
Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व ‘भाई दूज’ हर साल पांच दिवसीय दिवाली महापर्व के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। बता दें, भाई दूज का पावन पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में यह पर्व विशेष महत्व रखता है।
हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, भाई दूज के शुभ घड़ी में बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके लिए स्वादिष्ट- स्वादिष्ट भोजन तैयार करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ उपहार देते हैं, और उनकी रक्षा करने का अमिट वादा भी करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भाईयों को अपनी बहनों के घर पर भोजन भी जरूर करना चाहिए, जो कि इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है, तो ऐसे में आइए जानते है कब है भैया दूज? और इससे जुड़ी सारी बातें
सम्बंधित ख़बरें
बहनें आज भूल से ये गलती न करें, शाम को इस दिशा में यमराज के नाम दीपक जरूर जलाएं
भाई दूज पर तिलक से पहले पढ़ें यमराज-यमुना की पावन कथा, तभी मिलता है पूरा फल
आज मनाई जा रही है ‘होली भाई दूज’, जानिए यमराज का क्या है इस दिन से संबंध
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
भाई दूज कब है?
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, इस साल द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगी। इसके साथ ही इसका समापन 23 अक्टूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा।
ऐसे में 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।
तिलक की थाली में जरूर रखें ये जरुरी चीजें
ज्योतिषयों के अनुसार, भाई दूज के लिए थाली तैयार करते समय सबसे पहले उसमें तिलक करने के लिए रोली रखें। इसके अलावा आप चाहें तो चंदन भी रख सकती हैं। सुख-समृद्धि के लिए अक्षत यानी चावल भी थाली में जरूर रखें, क्योंकि इसके बिना तिलक को अधूरा माना जाता है। इस थाली में लाल कलावा होना भी बेहद जरूरी होता है, जिसे भाई की कलाई पर बांधा जाता है।
मान्यता है कि, तिलक की थाली में आपको एक सुपारी भी जरूर रखनी चाहिए। यह भगवान गणेश का प्रतीक है। इसके अलावा एक चांदी का सिक्का रखें। यह आपके भाई के जीवन में धन-वैभव को बढ़ाता है। इसमें एक नारियल भी रखा जाता है, जो जीवन से नकारात्मकता को दूर करता है।
ये भी पढ़ें–दिवाली से पहले ही फेंक दें घर में रखी ये चीज़ें, तभी मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
तिलक की थाली में आप भाई को तिलक के बाद पहनाने वाली फूल माला भी जरूर रखें। इसके साथ ही मुंह मीठा कराने के लिए कोई मिठाई भी थाली में रखें। इस थाली में केला जरूर रखें। इसे खिलाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
