Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हरतालिका तीज’ के दिन ‘ये’ उपाय ला सकते हैं वैवाहिक जीवन में मिठास, परिवार में होंगी खुशियां ही खुशियां

हिन्दू धर्म में तीज (Teej) व्रत का बड़ा महत्व है। चाहे वह हरियाली तीज (Hariyali Teej) हो या हरतालिका। (Hartalika Teej) दोनों व्रत ही व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ही रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखकर विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। कहते हैं व्रत का पालन करके सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशियां आती हैं। साथ ही, दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं, पति की लंबी आयु का वरदान भी प्राप्त हो सकता है। 

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 02, 2024 | 03:02 PM

हरितालिका तीज 2024 (सौ.फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

अखंड सौभाग्य और सुहाग के प्रतीक ‘हरतालिका तीज’ (Hartalika Teej 2024) का पावन त्योहार इस बार 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। हिन्दू धर्म में तीज (Teej) व्रत का बड़ा महत्व है। चाहे वह हरियाली तीज (Hariyali Teej) हो या हरतालिका। (Hartalika Teej) दोनों व्रत ही व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ही रखा जाता है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखकर विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। कहते हैं व्रत का पालन करके सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशियां आती हैं। साथ ही, दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं, पति की लंबी आयु का वरदान भी प्राप्त हो सकता है।

इन उपायों से जीवन में लाएं मिठास

अगर आपके दांपत्य जीवन में लंबे समय से बाधा आ रही है और सुख-शांति से वंचित हैं, तो आप हरतालिका व्रत के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं-

कपड़ों का करें दान

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन विधि अनुसार पूजा संपन्न करने के बाद कम से कम पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को क्षमता अनुसार कुछ कपड़ों का दान करें। इस दौरान उन महिलाओं से सौभाग्यवती का आशीर्वाद लें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

बिछिया का दान

इस दिन पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अनाज का दान

हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा में विशेष मंत्रों का जाप करें। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से हर क्षेत्र में तरक्की के योग बनने लगते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं कच्चा दूध के साथ जल

कहते है, इस शुभ तिथि पर जल में कच्चा दूध मिलाकर उसे शिवलिंग और मां गौरी पर चढ़ाएं। इस दौरान गाय को भी चारा खिलाएं। माना जाता है कि इससे विवाह संबंधित समस्याएं दूर होती है। इस दौरान महादेव को बेल पत्रों की माला और केले का फल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

भगवान शिव को अर्पित करें शहद

कुंवारी कन्याएं अगर मनचाहा वर पाने के लिए हरतालिका तीज पर व्रत रख रही हैं, तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर, भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में भोलेनाथ के साथ माता पार्वती को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।

अंत में, नंदी और भगवान शिव को शहद चढ़ाकर मां पार्वती से मनचाहे वर के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी पार्वती की कृपा बरसती है और मनचाही मुरादें भी पूरी हो सकती है।

माता पार्वती को खीर का भोग

किसी भी व्रत त्योहार में अपने इष्टदेव पर चढ़ाए गए प्रसाद यानी भोग का बड़ा महत्व होता है।इसलिए हरतालिका तीज व्रत पर महादेव के साथ माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें।

अंत में हरतालिका तीज की व्रत कथा जरूर सुनें और माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। फिर, इस खीर का प्रसाद अपने पति को जरूर खिलाएं। कहते हैं, इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

लेखिका-  सीमा कुमारी

These measures can bring sweetness in married life on hartalika teej

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 03:02 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल: 23 दिसंबर 2025: मेष,मिथुन सहित इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

2

माघ मेले में स्नान के बाद जरूर करें ये 4 काम, तभी पूर्ण होगा पुण्य फल

3

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये एक काम, माता लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा, धन आने के बनेंगे योग!

4

पूजा की कौन-सी सामग्री फिर से कर सकते हैं उपयोग, और क्या बिल्कुल नहीं, नोट कर लीजिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.